एक्सप्लोरर

2023 Kia Seltos: नई किआ सेल्टोस की बाजार में भारी डिमांड, केवल 2 महीनों में मिली 50,000 से ज्यादा बुकिंग

इस एसयूवी में स्टैंडर्ड तौर पर 15 सेफ्टी फीचर्स और 17 एडीएएस लेवल 2 ऑटोनोमस फीचर्स मिलते हैं. इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट जैसी कारों से होता है.

Kia Seltos Booking: किआ इंडिया को केवल 2 महीनों में नई किआ सेल्टोस के लिए 50,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है. नई सेल्टोस को कंपनी ने जुलाई 2023 में लॉन्च किया था, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही किआ सबसे प्रतिस्पर्धी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे तेज ग्रोइंग ओईएम में से एक बन गई है.

बुकिंग्स

किआ ने इस महीने तक देश में 4 लाख घरेलू बिक्री और निर्यात सहित सेल्टोस की कुल 5.47 लाख यूनिट्स बिक्री कर ली है. कंपनी का दावा है कि एसयूवी के टॉप वेरिएंट की डिमांड सबसे अधिक है. कुल बुकिंग का लगभग 77% टॉप वेरिएंट (एचटीएक्स से आगे) के लिए होता है. इसके अलावा, सभी बुकिंग में से करीब 47% बुकिंग एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम से लैस वेरिएंट के लिए मिली है.

इंजन और कीमत

किआ सेल्टोस में 3 इंजन का विकल्प मिलता है, जिसमें एक 1.5L NA पेट्रोल, एक 1.5L टर्बो डीजल और एक 1.5L टर्बो पेट्रोल शामिल है. इसे 3 ट्रिम लेवल - टेक-लाइन, जीटी लाइन और एक्स-लाइन में पेश किया गया है. नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वर्जन की कीमत 10.89 लाख रुपये से 16.59 लाख रुपये के बीच है, जबकि टर्बो पेट्रोल वर्जन की कीमत 14.99 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये के बीच है. सेल्टोस के डीजल मॉडल के बेस वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये है, जबकि टॉप-स्पेक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है.

कंपनी ने क्या कहा?

सेल्टोस की सफलता पर बोलते हुए, किआ इंडिया के मुख्य बिक्री और व्यवसाय अधिकारी, म्युंग-सिक सोहन ने कहा, “सेल्टोस नए जमाने के ग्राहकों के लिए सबसे भरोसेमंद और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव में से एक बन गई है. कार के प्राइस प्वाइंट के हिसाब से डिजाइन और टेक्नोलॉजी का अनूठा मेल है और यह इसकी बड़ी सफलता के पीछे एक बड़ा कारण है. भारी डिमांड के जवाब में, हमने वेटिंग पीरियड को कम से कम रखने के लिए अपने उत्पादन को भी बढ़ाया है ताकि हमारे ग्राहकों को अपनी पसंदीदा एसयूवी खरीदने के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े.

फीचर्स

इस एसयूवी में स्टैंडर्ड तौर पर 15 सेफ्टी फीचर्स और 17 एडीएएस लेवल 2 ऑटोनोमस फीचर्स मिलते हैं. इस एडीएएस तकनीक में फ्रंट कोलिशन वार्निंग एसिस्ट, इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन एसिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और अन्य कई फीचर्स शामिल हैं. अन्य सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इस एसयूवी में स्टैंडर्ड रूप में छह एयरबैग, ईएससी, हिल-स्टार्ट असिस्ट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, टीपीएमएस और तीन-पॉइंट सीट बेल्ट मिलते हैं. साथ ही इसमें डुअल स्क्रीन पैनोरमिक डिस्प्ले, डुअल-ज़ोन फुली ऑटोमेटिक एसी और डुअल पैन पैनोरमिक सनरूफ भी मिलता है. इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट जैसी कारों से होता है.

यह भी पढ़ें :- अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकती BMW iX1 इलेक्ट्रिक एसयूवी, मिलेगी 475 किमी तक की रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल पंप की तरह बढ़ रहा EV चार्जिंग नेटवर्क, भारत में 52 हजार से ज्यादा स्टेशन, सरकार ने संसद में दी जानकारी
पेट्रोल पंप की तरह बढ़ रहा EV चार्जिंग नेटवर्क, भारत में 52 हजार से ज्यादा स्टेशन, सरकार ने संसद में दी जानकारी
Traffic Rules: एक्सप्रेसवे पर रिवर्स में चलाई गाड़ी तो कितना कटेगा चालान? जान लें नियम
एक्सप्रेसवे पर रिवर्स में चलाई गाड़ी तो कितना कटेगा चालान? जान लें नियम
Car Coolant Tips: लाल, हरा और नीला कूलेंट... क्या तीनों को मिलाकर कार में कर सकते हैं इस्तेमाल?
लाल, हरा और नीला कूलेंट... क्या तीनों को मिलाकर कार में कर सकते हैं इस्तेमाल?
Citroen Basalt का नया अवतार लॉन्च, 8.75 लाख रुपये में मिलेंगे ये खास Comfort फीचर्स
Citroen Basalt का नया अवतार लॉन्च, 8.75 लाख रुपये में मिलेंगे ये खास Comfort फीचर्स

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget