एक्सप्लोरर

अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकती BMW iX1 इलेक्ट्रिक एसयूवी, मिलेगी 475 किमी तक की रेंज

फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बीएमडब्ल्यू मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स सहित कई अन्य फीचर्स मिलेंगे.

BMW iX1 in India: भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक वहनों के क्षेत्र तेजी से विस्तार हो रहा है. फिलहाल इस सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू की बाजार हिस्सेदारी 50% से ज्यादा है. इसके साथ ही कंपनी अपने लाइनअप में और अधिक विस्तार करने का प्रयास कर रही है. BMW फिलहाल देश में तीन ईवी की पेशकश करती है, जिसमें i4 सेडान, iX SUV और i7 लिमोसिन जैसे मॉडल शामिल हैं. हाल ही में आई एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, बीएमडब्ल्यू अक्टूबर में भारत में iX1 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर सकती है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 60-65 लाख रुपये रहने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद यह भारत में कंपनी की सबसे किफायती ईवी होगी. 

बीएमडब्ल्यू X1 पर है आधारित

नई iX1, थर्ड जेनरेशन के आईसीई मॉडल X1 पर आधारित होगी, जिसे इसी साल लॉन्च किया गया था. हालांकि इसे भारत में न तैयार करके सीबीयू रूट के तहत आयात किया जाएगा. iX1 का बाहरी डिज़ाइन कुछ मामूली बदलावों को छोड़कर X1 के समान ही रहेगा, जिसमें सिग्नेचर बीएमडब्ल्यू ट्विन-किडनी फॉक्स ग्रिल, क्लोज्ड नोज ग्रिल, री डिज़ाइन किए गए एलईडी हेडलाइट्स और नए अलॉय व्हील्स शामिल हैं. इसके अलावा, इसके बाहरी हिस्से में कुछ ब्लू एक्सेंट देखने को मिलेंगे. 

पावरट्रेन 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत-स्पेक बीएमडब्ल्यू iX1 में FWD सेटअप के साथ सिंगल फुल-लोडेड xDrive30m वेरिएंट मिल सकता है. इसमें लगा सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप 64.78 kWh के लिथियम-आयन बैटरी पैक से जुड़ा है. इसे एक बार चार्ज करने पर 475 किमी तक की रेंज मिलती है. इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 201 बीएचपी पॉवर और 250 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. iX1 के साथ स्टैंडर्ड 11kW AC चार्जर मिलेगा, जो बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक पूरी तरह से रिचार्ज करने में 6.5 घंटे का समय लेता है. यह बैटरी 130kW तक DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे केवल 29 मिनट में बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. यह कार केवल 8.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.

फीचर्स

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बीएमडब्ल्यू मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स सहित कई अन्य फीचर्स मिलेंगे. इसके बारे में अधिक जानकारी इसके लॉन्च के बाद सामने आएगी. कीमत के लिहाज से इसका मुकाबला किआ ईवी 6 से हो सकता है, जिसमें 600 km से अधिक की रेंज मिलती है.

यह भी पढ़ें :- जीप ने किया मेरिडियन ओवरलैंड एडिशन का खुलासा, ईवी सहित कई मॉडल्स के भारत में निर्माण को बढ़ावा देगी कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?
एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
Embed widget