एक्सप्लोरर

जब खरीदना हो 125cc इंजन वाला स्कूटर, तो ये 5 ऑप्शन बन सकते हैं आपकी पसंद

अगर आप एक ऐसा स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें पावर के साथ बढ़िया माइलेज भी मिले तो यहां हम आपको 5 ऐसे स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

नई दिल्ली: देश में बाइक से ज्यादा अब लोग स्कूटर चलाना पसंद करते हैं. क्योंकि बाइक की तुलना में इन्हें चलाना आसान होता है, स्पेस आपको अच्छा मिल जाता है और इसका रख-रखाव भी बहुत महंगा नहीं पड़ता. इस समय बाजार में 100cc से लेकर 125cc इंजन वाले स्कूटर्स मौजूद हैं, और कई ऑप्शन आपको मिल जायेंगे. ऐसे में अगर आप एक ऐसा स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें पावर के साथ बढ़िया माइलेज भी मिले तो यहां हम आपको 5 ऐसे स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

Hero Destini 125

125cc स्कूटर सेगमेंट में Hero का Destini 125 स्कूटर एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. सिंपल डिजाइन और दमदार इंजन इसके प्लस पॉइंट्स हैं.इसकी एक्स शो रूम कीमत 65,810 रुपये से शुरू होती है. इंजन की बात करने तो Destini 125 में 125cc, सिंगल-सिलिंडर, BS6 इंजन दिया है. यह इंजन 9 bhp का पावर और 10.4 Nm  का टॉर्क जेनरेट करता है. BS4 मॉडल की तुलना में अब इनमें 11 फीसदी ज्यादा माइलेज और 10 फीसदी र्फास्ट एक्सेलरेशन मिलेगा. कंपनी ने इसमें एक्ससेंस और फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नॉलजी को शामिल किया है.फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में एलईडी डीआरएल, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. इसके अलावा इस स्कूटर में साइड स्टैंड इंडिकेटर, अलॉय व्हील्स, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, बूट लाइट, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर खास हैं. ये सभी फीचर्स काफी काम के हैं.

Suzuki Access 125

Suzuki का Access 125  का सबसे पॉपुलर स्कूटर है. यह अपने सेगमेंट का एक भरोसेमंद स्कूटर भी है. इसका डिजाइन और परफॉरमेंस इसकी खूबियां हैं. बात इंजन की करें तो Suzuki Access 125 में नया 125 cc का BS6 इंजन दिया है जो कि 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है, जोकि पुराने वर्जन की तुलना में 0.2 Nm ज्यादा है. इस स्कूटर में अब फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इस स्कूटर की कीमत 68,800रुपये से शुरू होती है.

Yamaha Fascino 125

Yamaha का Fascino 125 FI BS6 काफी स्टाइलिश स्कूटर है. यह एक unisex स्कूटर के रूप में जाना जाता है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 71,230 रुपये हो है. इंजन की बात करें तो इसमें 125cc का इंजन लगा है जोकि 8 Hp की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क देता है. इस स्कूटर में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम का भी ध्यान रखा है. इसके फ्रंट में 190mm डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है. इसके अलावा इसके फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फॉर्क सस्पेंशन और रियर में यूनिट स्विंग सस्पेंशन है. यह हल्का स्कूटर है ऐसे में इसे सिटी में राइड करना बेहद आसान बनता है, इसका कर्ब वजन 99 किलोग्राम है. इस स्कूटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.2 लीटर है.

Honda Activa 125

125cc सेगमेंट में होंडा का एक्टिवा 125 काफी लोकप्रिय स्कूटर है. इंजन की बात करें तो Honda Activa 125 में 124 cc का BS6 इंजन लगा है जोकि  फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है. यह इंजन 8 bhp की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.  इसमें होंडा ईको टेक्नोलॉडी (HET) और होंडा एनहास्ड स्मार्ट पावर (eSP) टेक्नोलॉजी देखने को मिलती हैं. कंपनी ने इस स्कूटर में अब नए ACG स्टार्ट सिस्टम के साथ एक वन-टच फंक्शन जैसे फीचर्स को भी शामिल किया है. Honda Activa 125 में LED हेडलैंप, LED पॉजिशन लाइट्स, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और मेटल बॉडी जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. इस स्कूटर की कीमत 68,997 रुपये से शुरू होती है.

TVS NTorq 125

TVS मोटर का NTorq 125 स्कूटर अपने सेगमेंट का सबसे एडवांस्ड स्कूटर कहा जाता है. इसमें कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जो आपको इस सेगमेंट के दूसरे स्कूटर्स में शायद ही देखने को मिलें. इंजन की बात करें तो NTorq 125 में 124.79 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है. जो 9.4Ps की पावर और 10.5Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसके फ्रंट में 220mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है. सस्पेंशन के लिए इस स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में गैस फिल्ड हाइड्रोलिक टाइप कॉइल स्प्रिंग शॉक एब्सोर्बर सस्पेंशन दिया गया है. इसमें 12 इंच के टायर्स लगे हैं.इस स्कूटर में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है, जिसमें कई जानकारियां मिलती है. यह एक कनेक्टेड स्कूटर है जिसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं. इसमें 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक लगा है. इस स्कूटर का वजन 118 kg है. कीमत की बात की जाए तो TVS NTorq 125 की एक्स शोरूम कीमत 66,885 रुपये  से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें 

 

ये हैं बेस्ट हाई परफॉरमेंस 160 cc इंजन वाली बाइक्स, जानिए कीमत से लेकर इंजन के बारे में

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget