एक्सप्लोरर

भारत का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, कीमत सुनते ही चौंक जाएंगे आप, जानें डिटेल्स

Zelo Electric ने भारत का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Knight+ 100km रेंज के साथ लॉन्च कर दिया है. आइए इसके फीचर्स, रेंज और बुकिंग डिटेल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

भारतीय बाजार में घरेलू स्टार्टअप Zelo Electric ने अपना नया और बेहद किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर Knight+ लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि ये भारत का अब तक का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसमें वो सभी जरूरी स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं, जो आमतौर पर महंगे स्कूटर्स में मिलते हैं. Knight+ को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो कम बजट में अच्छी परफॉर्मेंस और फीचर्स से भरपूर स्कूटर चाहते हैं.

कीमत और फीचर्स

  • Knight+ की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम कीमत में मिल रहे शानदार फीचर्स हैं. सिर्फ 59,990 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर ये स्कूटर हिल होल्ड कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, फॉलो-मी-होम हेडलैंप्स और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आता है. इसमें रिमूवेबल बैटरी भी दी गई है, जिससे चार्ज करना और मेंटेनेंस करना आसान हो जाता है. ये स्कूटर 6 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है, जैसे ग्लॉसी व्हाइट, ग्लॉसी ब्लैक और डुअल-टोन फिनिश, जो खासकर युवाओं को पसंद आएंगे.

बैटरी, रेंज और टॉप स्पीड

  • Zelo Knight+ में 1.8kWh की पोर्टेबल LFP बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का दावा है कि ये बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किलोमीटर की रियल वर्ल्ड रेंज देती है. शहर की जरूरतों के अनुसार इसकी टॉप स्पीड 55 किमी/घंटा रखी गई है, जिससे ये डेली कम्यूट के लिए बेहतर विकल्प बन जाता है. ये स्कूटर उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है, जो फ्यूल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और अब इलेक्ट्रिक विकल्प की ओर बढ़ना चाहते हैं.

 डिलीवरी और बुकिंग डिटेल्स

  • Knight+ की डिलीवरी 20 अगस्त, 2025 से शुरू की जाएगी. इसकी प्री-बुकिंग देशभर के Zelo डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है. ऐसे में यदि आप कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये बेहतर मौका हो सकता है.

  • Zelo Electric के को-फाउंडर मुकुंद बहेती ने लॉन्च के मौके पर बताया कि Knight+ महज एक स्कूटर नहीं है, बल्कि ये भारत में स्मार्ट और स्वच्छ मोबिलिटी को सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि आम आदमी को भी किफायती दाम में प्रीमियम क्वालिटी और एडवांस फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मिलें.  Knight+ इसी सोच के साथ तैयार किया गया है.

ये भी पढ़ें: Volkswagen ने इस पॉपुलर कार का रेड कलर एडिशन किया लॉन्च, जानिए क्या है कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget