एक्सप्लोरर

नई कार खरीदने का प्लान है? तो जानिए पिछले महीने कौन सी कार सबसे ज्यादा बिकी

अगर आप कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले ये जान लीजिए कि पिछले महीने कौन सी कार सबसे ज्यादा बिकीं. किस कंपनी की कार पर लोगों ने सबसे ज्यादा भरोसा जताया है

फेस्टिव सीजन में भारतीय ऑटो सेक्टर ने तेजी से रफ्तार पकड़ी है. सितंबर और अक्टूबर के महीने में कार बिक्री में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. कोरोना महामारी की वजह से इस साल सिंतबर अक्टूबर में कई नई कार भी मार्केट में लॉन्च हुई हैं. वहीं त्योहार को देखते हुए कार कंपनियों ने अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कई ऑफर्स भी निकाले हैं. अगर सेल की बात करें तो पिछले 2 महीनों में भारतीय कंपनी मारुति सुजुकी ही नंबर वन पर रही है. मारुति ने इस दौरान सबसे ज्यादा कारें बेची है. वहीं टाटा मोटर्स की बिक्री में भी सालाना 79% की बढ़ोत्तरी हुई है. इसके बाद हुंडई और किआ की कार भी मार्केट में खूब पसंद की जा रही हैं. आज हम आपको सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कार के बारे में बता रहे हैं. जिन्हें पिछले महीने लोगों ने सबसे ज्यादा खरीदा है. अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कार

1 मारुति सुजुकी स्विफ्ट- मारुति की कारों में लंबे समय से कॉम्पैक्ट हैचबैक स्विफ्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अक्टूबर के महीने में स्विफ्ट की 24,589 यूनिट्स की बिक्री हुई. जो इस महीने की सबसे ज्यादा सेल है.

2- मारुति सुजुकी बलेनो- बलेनो सेल के मामले में दूसरे स्थान पर रही. बलेनो की अक्टूबर में 21,971 यूनिट्स बिकीं. हालांकि, अब बलेनो को नेक्स्ट-जनरेशन आई20 का नया कॉम्पटीटर मिलने वाला है.

3- मारुति सुजुकी वैगनआर- जनवरी 2019 में लॉन्च हुई थर्ड-जनरेशन वैगनआर भी लोगों के बीच अच्छी लोक कार में से एक है. पिछले महीने इसके कुल 18700 यूनिट्स बिकीं.

4- मारुति सुजुकी ऑल्टो- छोटी कार में मारुति की अल्टो को भी लोग खूब पसंद करते हैं. अक्टूबर में ऑल्टो की 17850 यूनिट्स बिकी. सेलिंग में ऑल्टो चौथे पायदान पर रही.

5- मारुति सुजुकी डिजायर- डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान की पिछले महीने 17,675 यूनिट्स बिकीं. डिजायर देश में सबसे ज्यादा समय तक बिकने वाली सेडान बनी हुई है.

6- हुंडई क्रेटा- हुंडई की क्रेटा मिड-साइज एसयूवी में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. पिछले महीने 14023 यूनिट्स बिक्री के साथ क्रेटा में छठे स्थान पर अपनी जगह बनाई है.

7- हुंडई ग्रैंड i10 निओस- ग्रैंड आई10 निओस और क्रेटा में सिर्फ 23 यूनिट का अंतर है. 14000 यूनिट्स निओस लिस्ट में सातवें पायदान पर है.

8- मारुति सुजुकी ईको- लिस्ट में आठवें नंबर पर मारुति सुजुकी की ईको है. ईको, कुल 13309 यूनिट्स के साथ अपने हाई सेलिंग स्तर पर है.

9- मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा- किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और टाटा नेक्सन को पीछे छोड़ते हुए कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा ने फिर बाजी मारी है. अक्टूबर के महीने में ब्रेजा की कुल 12087 यूनिट्स बिकीं.

10- मारुति सुजुकी एस-प्रेसो- लिस्ट में 10वें नंबर पर मारुति सुजुकी की माइक्रो-एसयूवी एस-प्रेसो रही. अक्टूबर में इसकी 10,612 यूनिट की बिक्री हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Upcoming Bikes in India : अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget