एक्सप्लोरर

नए लुक और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आ रही नई Hyundai Venue, जानें किन गाड़ियों से होगी टक्कर?

Hyundai Venue Facelift: हुंडई वेन्यू का नया फेसलिफ्ट वर्जन जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है. इसमें नया लुक, दमदार फीचर्स और अपडेटेड इंटीरियर मिलेगा. आइए जानते हैं कि ये SUV पहले से कितनी बदल जाएगी.

हुंडई वेन्यू कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक है. अब कंपनी इसकी बिक्री को और बढ़ाने के लिए Venue का अपडेटेड फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. नई Hyundai Venue को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है.

फेसलिफ्ट वर्जन में ग्राहकों को एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, पावरट्रेन में किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं है. आइए जानते हैं नई Hyundai Venue फेसलिफ्ट में क्या संभावित फीचर्स, इंजन ऑप्शन और कीमत हो सकती हैं.

कैसा होगा नया डिजाइन?

  • Hyundai Venue फेसलिफ्ट वर्जन में कई शानदार डिजाइन बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें वर्टिकल रेक्टेंगुलर हेडलाइट्स दी जाएंगी, जो पहले से कहीं ज्यादा शार्प और मॉडर्न होंगी. साथ ही डुअल-चेंबर LED रिफ्लेक्टर और इंटीग्रेटेड हेडलैम्प्स इसे नया और आकर्षक फ्रंट प्रोफाइल देंगे.

  • बोनट के ऊपर की ओर इनवर्टेड L-शेप LED DRLs लगाई जाएंगी, जो SUV को एक प्रीमियम टच देंगी. साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें ज्यादा मजबूत रूफ रेल्स, अपडेटेड ORVMs और नई बॉडी क्लैडिंग दी जाएगी, जो इसकी रोड प्रेजेंस को और दमदार बनाएगी. इसके अलावा नई Hyundai Venue में स्पोर्टी अलॉय व्हील्स भी दिए जाएंगे, जो इसके लुक को और बेहतर बनाएंगे.

इंटीरियर और फीचर्स

  • Venue फेसलिफ्ट का इंटीरियर भी अपडेट किया जा रहा है ताकि ड्राइविंग एक्सपीरियंस और आराम दोनों बेहतर हो सकें. इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट और सेंटर कंसोल मिल सकता है, जिससे केबिन को नया लुक मिलेगा. साथ ही, अपग्रेडेड सीट अपहोल्स्ट्री और डायनामिक एम्बिएंट लाइटिंग इसकी प्रीमियम फील को और बढ़ाएंगे.

  • फीचर्स की बात करें तो पहले जैसा 8-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा, जो 60 से ज्यादा Bluelink कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आएगा. इसमें वॉयस रिकग्निशन और एलेक्सा कनेक्टिविटी जैसे स्मार्ट फीचर्स भी होंगे.

  • सेफ्टी के मामले में यह SUV और भी बेहतर होने वाली है. इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ अब Level-1 ADAS टेक्नोलॉजी भी जोड़ी जाएगी, जिससे ड्राइव और भी सुरक्षित बनेगी.

इंजन और परफॉर्मेंस

  • Hyundai Venue फेसलिफ्ट में इंजन या पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही मौजूदा इंजन ऑप्शंस-1.2 लीटर पेट्रोल इंजन, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेंगे.

  • कंपनी इन इंजनों के साथ एक संतुलित माइलेज, भरोसा और परफॉर्मेंस देने का वादा करती है, जिससे यह SUV उन ग्राहकों के लिए परफेक्ट चॉइस बनती है जो स्टाइल के साथ-साथ एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस भी चाहते हैं.

किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?

भारतीय बाजार में Hyundai Venue फेसलिफ्ट का सीधा मुकाबला कई पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट SUVs- Maruti Brezza, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Skoda Kushaq या Kailaq और Toyota Taisor जैसी गाड़ियों से हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Ford की हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली EV हुई पेश, बैटरी खत्म तो पेट्रोल इंजन से होगी चार्ज, जानें और क्या है खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ABS से लेकर 360° कैमरा तक... मानसून में सबसे ज्यादा काम आते हैं कार के ये फीचर्स
ABS से लेकर 360° कैमरा तक... मानसून में सबसे ज्यादा काम आते हैं कार के ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget