एक्सप्लोरर

Hyundai Nexo Hydrogen Car: मार्केट में पेश की गई फ्यूल सेल EV! 700 km तक मिलेगी रेंज

Hyundai Nexo Hydrogen Car: हुंडई ने अपनी नई फ्यूल सेल EV Nexo को कोरिया के सियोल मोटर शो में पेश किया है. ये हाइड्रोजन SUV 700 KM से ज्यादा रेंज देने में सक्षम है और मात्र 5 मिनट में फ्यूल हो जाती है.

Hyundai Nexo Hydrogen Car: Hyundai ने कोरिया के Seoul Mobility Show में अपनी अपकमिंग हाइड्रोजन SUV ‘Nexo FCEV’ को पेश किया है. यह एक फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जो 700 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने का दावा करती है. खास बात ये है कि इसमें हाइड्रोजन फ्यूलिंग के लिए केवल 5 मिनट का समय लगता है. हालांकि भारत में फिलहाल इसे पेश नहीं की जा सकती है, क्योंकि पूरे देश में दो से तीन ही ऐसे स्टेशन हैं. 

यह SUV ना सिर्फ टेक्नोलॉजिकल रूप से एडवांस्ड है, बल्कि इसके डिजाइन और परफॉर्मेंस सेगमेंट में भी यह एक प्रीमियम फील देती है. Hyundai की 'Art of Steel' डिजाइन फिलॉसफी पर तैयार की गई यह कार एक प्रीमियम, बॉक्सी लुक के साथ पेश हुई है.

दमदार है लुक और डिजाइन

Hyundai Nexo का डिजाइन काफी हद तक ब्रांड की प्रीमियम EV Ioniq 5 से मैच करती है. इसका फ्रंट HTWO LED हेडलैंप सेटअप, चार बिंदुओं में डिजाइन किया गया है, जो कार के स्टीयरिंग व्हील पर भी देखने को मिलता है. कार में ब्लैक फेंडर फ्लेयर्स, स्क्वायर विंडो डिजाइन, और भारी C-पिलर के साथ एक शानदार SUV साइड प्रोफाइल मिलती है. 

Hyundai ने Nexo के इंटीरियर को एक कटिंग-एज डिजिटल एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया है. इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का ही टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है, जो मिलकर ड्राइविंग को और अधिक इंटरेक्टिव और सिंपल बनाते हैं. इसके अलावा, प्रीमियम साउंड के लिए इसमें 14-स्पीकर वाला Bang & Olufsen साउंड सिस्टम दिया गया है, जो एक थिएटर जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस देता है.

पावर और परफॉर्मेंस

Hyundai Nexo FCEV एक अत्याधुनिक हाइड्रोजन-आधारित पावरट्रेन के साथ आती है. इसमें 2.64 kWh क्षमता की बैटरी पैक दी गई है, जिसे 147 hp की फ्यूल सेल स्टैक से चार्ज किया जाता है. यह बैटरी एक शक्तिशाली 201 hp की इलेक्ट्रिक मोटर को एनर्जी प्रोवाइड करती है, जिससे यह SUV केवल 7.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. हाइड्रोजन को स्टोर करने के लिए कार में 6.69 किलोग्राम क्षमता वाला एक हाई-प्रेशर टैंक दिया गया है, जो इसे 700 किमी से अधिक की रेंज देने में सक्षम बनाता है. 

सिर्फ 5 मिनट में फुल टैंक
जहां आज की इलेक्ट्रिक कारें DC फास्ट चार्जर से भी 30-60 मिनट में चार्ज होती हैं, वहीं Hyundai Nexo केवल 5 मिनट में हाइड्रोजन से फ्यूल हो जाती है. यह सुविधा इसे लंबी दूरी के लिए एक परफेक्ट SUV बनाती है. 

ये भी पढ़ें: पैनोरमिक सनरूफ के साथ 360 डिग्री कैमरा, मारुति की इस कार को खूब खरीदते हैं लोग, कीमत 11 लाख रुपये से शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Tata Sierra या Kia Seltos, जानें किसकी EMI पड़ेगी कम?
Tata Sierra या Kia Seltos, जानें किसकी EMI पड़ेगी कम?
Ola Uber Rapido New Rules: ओला-उबर-रैपिडो जैसे ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट के लिए नए नियम, 1 सितंबर से होंगे लागू
ओला-उबर-रैपिडो जैसे ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट के लिए नए नियम, 1 सितंबर से होंगे लागू
Aston Martin ने उठाया सबसे पावरफुल कार से पर्दा, जानें खासियत
Aston Martin ने उठाया सबसे पावरफुल कार से पर्दा, जानें खासियत

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना

Embed widget