एक्सप्लोरर

Hyundai India: हुंडई मोटर की भारतीय यूनिट, महाराष्ट्र के तालेगांव स्थित जनरल मोटर्स के प्लांट को खरीदेगी

वर्तमान समय में जनरल मोटर्स इंडिया (GMI) के तालेगांव प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 1.3 लाख यूनिट है.

Hyundai Motor: दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर कंपनी हुंडई मोटर ने आज बुधवार को एलान किया है कि उसकी भारतीय यूनिट, तालेगांव महाराष्ट्र स्थित ऑटोमेकर "जनरल मोटर्स" के संयंत्र को खरीदेगी.

हुंडई ने कहा है कि, चेन्नई शहर के बाहर अपनी श्रीपेरंबुदूर फैसिलिटी और तालेगांव संयंत्र के माध्यम से, कंपनी का लक्ष्य प्रति वर्ष दस लाख यूनिट्स की उत्पादन क्षमता हासिल करना है. कंपनी ने पिछले साल भारत में 552,511 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है. बिक्री के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता हुंडई ने जनरल मोटर्स के साथ हुए सौदे में मूल्य का उल्लेख नहीं किया.

आपको बता दें कि इसी साल मार्च में जनरल मोटर्स इंडिया के तालेगांव मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में संभावित रूप से भूमि, भवन और कुछ मैन्युफैक्चरिंग उपकरण हासिल करने के लिए एक टर्म शीट पर हस्ताक्षर किए थे. कंपनी ने कहा कि वह 2025 में इस यूनिट को शुरू करने की योजना बना रही है.

कंपनी आगे कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए अग्रसर हैं, महाराष्ट्र के तालेगांव में मेड-इन-इंडिया कारों के लिए एक एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाने का प्लान है. हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ अनसू किम ने एक बयान में कहा, 2025 में तालेगांव के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का काम शुरू होगा.

उन्होंने कहा कि हुंडई ने इस साल की शुरुआत में क्षमता विस्तार और इलेक्ट्रिक वाहन पारिस्थितिकी तंत्र की स्थापना के लिए तमिलनाडु में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए एक एमओयू साइन किया है.

वर्तमान समय में जनरल मोटर्स इंडिया (GMI) के तालेगांव प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 1.3 लाख यूनिट है.

“समझौते के पूरा होने पर कंपनी ने कहा,"हुंडई इंडिय ने इस साल की पहली छमाही में अपनी उत्पादन क्षमता 7.5 लाख यूनिट से बढ़ाकर 8.2 लाख यूनिट कर ली है, जनरल मोटर्स इंडिया प्लांट की क्षमता वृद्धि हुंडई मोटर इंडिया के लिए प्रति वर्ष लगभग 1 मिलियन यूनिट का उत्पादन करने की नींव रखेगी.

यह भी पढ़ें :- मारुति सुजुकी कर रही है नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट और डिजायर लाने की तैयारी, हाइब्रिड पावरट्रेन से होगी लैस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Victoris लेने का बजट बना रहे हैं? पहले जानें EMI
Victoris लेने का बजट बना रहे हैं? पहले जानें EMI
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
कितनी खास है 502 KM रेंज वाली Curvv EV? खरीदने से पहले जानिए
कितनी खास है 502 KM रेंज वाली Curvv EV? खरीदने से पहले जानिए
Car Scrapping Process: स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget