एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Swift: मारुति सुजुकी कर रही है नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट और डिजायर लाने की तैयारी, हाइब्रिड पावरट्रेन से होगी लैस 

नई स्विफ्ट का मुकाबला टाटा टियागो और डिजायर का मुकाबला टाटा टिगोर या होंडा अमेज से हो सकता है. इन सभी में फिलहाल एक 1.2 L का पेट्रोल इंजन मिलता है, हालांकि इनके पॉवर आउटपुट के आंकड़े अलग अलग हैं.

Upcoming Maruti Cars: मारुति सुजुकी सीएनजी के बाद अब हाइब्रिड वाहन के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नए और पर्यावरण अनुकूल परिवहन के प्रति अपने निरंतर प्रयास के फलस्वरूप, कंपनी अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले दो मॉडल्स स्विफ्ट और डिजायर के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को हाइब्रिड मॉडल के तौर पर बाजार में लाने के लिए तैयार है. रिपोर्ट के अनुसार ये कारें अपनी दमदार फ्यूल एफिशिएंसी क्षमता और अत्याधुनिक तकनीक से लैस होने के कारण कॉम्पैक्ट व्हीकल सेगमेंट में बदलाव लाने वाली हैं.

मारुति सुजुकी स्विफ्ट हाइब्रिड

भारतीय सड़कों पर अपनी पहचान को और अधिक बढ़ने के लिए मारुति की लोकप्रिय स्विफ्ट, अपने नए जेनरेशन मॉडल में आने को तैयार है. हालांकि अभी इसके डिज़ाइन डिटेल्स की जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बड़े बदलाव मिलने की उम्मीद की जा रही है. उम्मीद है कि यह आने वाली हैचबैक अपने मूल डिजाइन कॉन्सेप्ट को बरकरार रखते हुए अधिक एडवांस और शानदार डिजाइन में आएगी. कार के इंटीरियर में एक एडवांस केबिन मिलेगा, जो यात्रियों को बेहतर कंफर्ट और फीचर्स करेगा.

Maruti Suzuki Swift: मारुति सुजुकी कर रही है नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट और डिजायर लाने की तैयारी, हाइब्रिड पावरट्रेन से होगी लैस 

पावरट्रेन 

सबसे बड़ा बदलाव इसके पावरट्रेन में किया गया है. इसके इंजन को अब अधिक एडवांस और फ्यूल एफिशिएंट हाइब्रिड सिस्टम से जोड़ा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें एक 1.2-लीटर रोबस्ट-हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो 35 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा की माइलेज देने में सक्षम होगा. साथ ही मौजूदा 1.2L माइल्ड-हाइब्रिड इंजन का भी विकल्प उपलब्ध रहेगा. 

मारुति सुजुकी डिजायर हाइब्रिड

नेक्स्ट जेनरेशन डिजायर का लुक और डिजाइन काफी आकर्षक होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसका डिजाइन नई अपडेटेड स्विफ्ट से प्रेरित है. डिजायर का बाहरी हिस्सा रिफाइनमेंट और नए डिजाइन एलिमेंट्स से लैस हो सकता है. इसमें एक अपडेटेड फ्रंट, प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी टेललाइट्स के साथ अधिक प्रीमियम लुक मिलने वाला है. साथ ही इसके इंटीरियर में भी बड़े अपडेट मिलने की उम्मीद है.

Maruti Suzuki Swift: मारुति सुजुकी कर रही है नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट और डिजायर लाने की तैयारी, हाइब्रिड पावरट्रेन से होगी लैस  

आगामी डिजायर में अधिक माइलेज के लिए एक हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जाएगा. इसके स्विफ्ट हैचबैक मॉडल की तरह, डिजायर में भी एक 1.2-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन मिल सकता है, जो बेहतरीन पॉवर के साथ अधिक माइलेज देने में सक्षम होगा. इसे अधिक शहरी ड्राइविंग को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया, यह हाइब्रिड कॉन्फ़िगरेशन फुल इलेक्ट्रिक मोड पर काम करने की क्षमता रखता है, जिससे उत्सर्जन और ईंधन का उपयोग कम होता है. इसके अलावा फिलहाल मिलने वाला 1.2-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी बरकरार रहेगा. 

किससे होगा मुकाबला

नई स्विफ्ट का मुकाबला टाटा टियागो और डिजायर का मुकाबला टाटा टिगोर या होंडा अमेज से हो सकता है. इन सभी में फिलहाल एक 1.2 L का पेट्रोल इंजन मिलता है, हालांकि इनके पॉवर आउटपुट के आंकड़े अलग अलग हैं.

यह भी पढ़ें :- 15 रोल्स रॉयस कारों के मालिक हैं ये अरबपति सरदार, पगड़ी के रंग से मैच करके चलाते हैं कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget