एक्सप्लोरर

Upcoming SUVs: किआ और हुंडई लाने वाली हैं दो नई एसयूवी कारें, टाटा पंच को मिलेगी टक्कर 

किआ की नई एवाई एसयूवी कंपनी के लाइनअप में कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट के ऊपर और सेल्टोस के नीचे स्थित होगी. इसमें एक एसयूवी वाले लुक के साथ लंबा और बॉक्सी डिज़ाइन देखने को मिलेगा.

Hyundai Ai3 and Kia AY: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनियां हुंडई और किआ भारतीय बाजार में अपनी दो कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों को लाने की तैयारी कर रही हैं. हुंडई की नई माइक्रो एसयूवी टाटा पंच और जल्द लॉन्च होने वाली मारुति फ्रोंक्स को टक्कर देगी, जबकि किआ की AY एसयूवी, महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी को टक्कर देगी. आइए जानते कैसी होंगी ये दोनों एसयूवी कारें. 

हुंडई माइक्रो एसयूवी

हुंडई की नई माइक्रो एसयूवी कंपनी के लाइनअप में सबसे सस्ती एसयूवी होगी. इस नई कार की एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच रहने की संभावना है. हालांकि अभी इसके लॉन्चिंग के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसके 2023 की दूसरी छमाही में बाजार में आने की उम्मीद है. यह मॉडल कोरियाई बाजारों में बिकने वाली हुंडई कैस्पर से थोड़ा बड़ा होगा. लेकिन इसका पावरट्रेन, कैस्पर से मिलता जुलता हो सकता है, जिसमें 1.0 लीटर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. जो क्रमशः 76bhp और 95Nm और 100bhp/172 Nm का आउटपुट जेनरेट करता है. 

किआ AY एसयूवी

किआ की नई एवाई एसयूवी कंपनी के लाइनअप में कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट के ऊपर और सेल्टोस के नीचे स्थित होगी. इसमें एक एसयूवी वाले लुक के साथ लंबा और बॉक्सी डिज़ाइन देखने को मिलेगा. इसके डिजाइन एलिमेंट्स कंपनी के ग्लोबल-स्पेक मॉडल किआ सोल ईवी से लिए जा सकते हैं. यह नई कार ICE और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होगी. इसके पेट्रोल वर्जन में एक 1.0L टर्बोचार्ज्ड इंजन देखने को मिल सकता है. यह एसयूवी सोनेट के फ्रंट-व्हील ड्राइव प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. कंपनी इस कार की लगभग 1 लाख यूनिट्स का निर्माण हर साल करेगी. जिसमें करीब 80 प्रतिशत हिस्सा पेट्रोल वर्जन होगा. किआ इस कार की अन्य विदेशी बाजारों में भी एक्सपोर्ट करेगी.

यह भी पढ़ें :- हाइब्रिड पावरट्रेन के आएगी मारुति स्विफ्ट और डिजायर, 40 किमी/लीटर का होगा माइलेज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Hyundai Bayon घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Delhi BS6 Rule: नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget