एक्सप्लोरर

Hyundai Creta का 7 सीटर मॉडल देगा MG हेक्टर प्लस को टक्कर

अब तक हुंडई की क्रेटा सिर्फ 5 सीटर में ही देखने को मिलती थी, 16 मार्च को लॉन्च होने वाली क्रेटा भी 5 सीटर में आएगी, लेकिन उसके बाद कंपनी इसका 7 सीटर मॉडल भी लाने पर विचार कर रही है

नई दिल्ली: हुंडई मोटर इंडिया भारत में अपनी नई एसयूवी क्रेटा को 16 मार्च को लॉन्च करने जा रही है. नई क्रेटा 5 सीटर में उपलब्ध होगी, इससे पहले भी इसे 5 सीटर में ही लॉन्च किया गया था. लेकिन अब खबरें आ रही है कि कंपनी क्रेटा का 7 सीटर मॉडल भारत में लाने की तैयारी कर रही है. लेकिन इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है. नई क्रेटा को K2 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, और इसी प्लेटफॉर्म पर नई वरना एलांट्रा और किआ सेल्टॉस भी बनी हैं.

इनसे होगा मुकाबला

7 सीटर क्रेटा का असली मुकाबला 7 सीटर हैरियर और 7 सीटर एमजी हेक्टर प्लस से माना जा रहा है. ये दोनों ही गाड़ियां भी जल्द ही भारत में दस्तक देने जा रही हैं. लेकिन 7 सीटर क्रेटा के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. बात कीमत की करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 5 सीटर मॉडल से करीब एक लाख रुपये ज्यादा हो सकती है.

नई क्रेटा की बुकिंग हुई 10 हजार के पार

कंपनी ने नई Creta की बुकिंग 2 मार्च को शुरू की थी और एक ही हफ्ते में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे बुक भी कर लिया है. इस गाड़ी को इस समय काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 25 हजार रुपये देकर आप भी इसे बुक कर सकते हैं.

तीन इंजन ऑप्शन में आएगी

नई क्रेटा 1.5L MPi पेट्रोल (BS6), 1.5L U2 डीजल  (BS6) और 1.4L T-GDi पेट्रोल (BS6) समेत तीन इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है. अब देखना होगा भारत में इसे किस कीमत में लॉन्च किया जाएगा, क्योंकि माना यही जा रहा है कि यह अपने मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा महंगी हो सकती है.

एडवांस्ड फीचर्स के साथ नई क्रेटा

हुंडई ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV, वेन्यू में ब्लूलिंक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी को शामिल किया है, और यही टेक्नोलॉजी नई क्रेटा में भी देखने को मिलेगी. क्रेटा में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, वहीं इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है जोकि एंड्राइड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करेगा.

यह भी पढ़ें 

Bajaj Dominar 250 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E25 और E30 फ्यूल आने के बाद अब मौजूदा कारों का क्या होगा? जानिए ऐसे में क्या करना जरूरी
E25 और E30 फ्यूल आने के बाद अब मौजूदा कारों का क्या होगा? जानिए ऐसे में क्या करना जरूरी
Bike Chain Effect On Mileage: बाइक की चेन ज्यादा ढीली या टाइट, क्या इससे भी घटता है माइलेज?
बाइक की चेन ज्यादा ढीली या टाइट, क्या इससे भी घटता है माइलेज?
E20 के बाद अब E25, E30 और E85 की बारी! सरकार ने कहा- चल रही है टेस्टिंग, जानें डिटेल्स
E20 के बाद अब E25, E30 और E85 की बारी! सरकार ने कहा- चल रही है टेस्टिंग, जानें डिटेल्स
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget