एक्सप्लोरर

Hyundai Grand i10 NIOS Facelift: फेसलिफ्ट वर्जन में लॉन्च हुई हुंडई की ग्रैंड आई 10 निओस, जानिए क्या मिला है अपडेट 

नई ग्रैंड आई10 निओस को 6 मोनोटोन कलर ऑप्शंस में लाया गया है. जिसमें स्पार्क ग्रीन, पोलर व्हाइट, टाइटन ग्रे, टाइफून सिल्वर, टील ब्लू और फेयरी रेड जैसे कलर शामिल हैं.

Hyundai New Car: हुंडई मोटर ने देश में अपनी Grand i10 Nios का फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया है, जिसमें पेट्रोल के साथ ही  सीएनजी का भी विकल्प दिया गया है. इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.69 लाख रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर ऑनलाइन या डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं.

कैसा है डिजाइन?  

इस नई कार में कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ एक एडवांस केबिन दिया गया है, जो काफी प्रीमियम लगता है. डिजाइन के मामले में नई ग्रैंड आई10 निओस में एक पेंटेड ब्लैक रेडिएटर ग्रिल और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स को बॉडी कलर्ड फ्रंट बम्पर के साथ जोड़ा गया है. साथ ही इसमें स्वेप्टबैक स्टाइल वाले प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स भी दिए गए हैं. इसमें नए स्टाइल वाले 15 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स, शार्कफिन एंटीना और नए स्टाइल में एलईडी टेल-लैंप दिया गया है.  

कैसा है इंजन?  

नई ग्रैंड i10 Nios में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 6,000rpm पर 83 PS 4,000rpm पर 113.8 Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल  और एक एएमटी ट्रांसमिशन विकल्प के साथ जोड़ा गया है.  

साथ ही इस कार में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी का भी विकल्प मिलता है, जिसे समान 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ जोड़ा गया है. सीएनजी पर यह इंजन 6000rpm पर 69PS की पावर और 95.2Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इस विकल्प के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है.

फीचर्स

2023 Hyundai Grand i10 Nios में फीचर्स के तौर पर एंड्रॉइड ऑटो, वॉयस रिकग्निशन और रियर एयर-कॉन वेंट्स, क्रूज़ कंट्रोल, फास्ट USB चार्जर, स्मार्ट फ़ोन नेविगेशन के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, पाइपिंग और निओस एम्बॉसिंग के साथ नया ग्रे अपहोल्स्ट्री, पुश बटन स्टार्ट / स्टॉप के साथ स्मार्टकी, ऑटोमैटिक AC, Apple CarPlay, वायरलेस फ़ोन चार्जिंग, नई फुटवेल लाइटिंग, लेदर कोटेड स्टीयरिंग व्हील और मैटेलिक फिनिश वाले डोर हैंडल दिए गए हैं. 

6 कलर में होगी उपलब्ध 

नई ग्रैंड आई10 निओस को 6 मोनोटोन कलर ऑप्शंस में लाया गया है. जिसमें स्पार्क ग्रीन, पोलर व्हाइट, टाइटन ग्रे, टाइफून सिल्वर, टील ब्लू और फेयरी रेड जैसे कलर शामिल हैं. साथ ही डुअल-टोन स्कीम में ब्लैक रूफ के साथ स्पार्क ग्रीन और ब्लैक रूफ के साथ पोलर व्हाइट जैसे विकल्प दिए गए हैं. 

सुरक्षा का रखा गया है खास ख्याल 

नई ग्रैंड आई10 निओस में सुरक्षा का ख्याल रखते हुए स्टैंडर्ड रूप से चार एयरबैग दिए गए हैं, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट में पर 2 एक्सट्रा कर्टन एयरबैग भी दिए गए हैं. साथ ही इस कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी),  रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट और ऑडियो डिस्प्ले के साथ रियर कैमरा भी दिया गया है. 

मारुति सुजुकी स्विफ्ट से होगा मुकाबला

मारुति स्विफ्ट में 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. बेहतर माइलेज के लिए इस कार में आइडल स्टार्ट-स्टॉप फीचर भी मिलता है. इस इंजन को  5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

यह भी पढ़ें :- हार्ले डेविडसन की 120 वीं एनिवर्सरी एडिशन का हुआ खुलासा, जानिए क्या मिलेगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 लीटर फ्यूल पर कितना माइलेज देगी नई Maruti Brezza? जानिए CNG और पेट्रोल दोनों का हिसाब
1 लीटर फ्यूल पर कितना माइलेज देगी नई Maruti Brezza? जानिए CNG और पेट्रोल दोनों का हिसाब
E-Challan के नाम पर हो रहा है बड़ा खेल, मोबाइल पर आया मैसेज असली है या नकली, ऐसे पहचानें
E-Challan के नाम पर हो रहा है बड़ा खेल, मोबाइल पर आया मैसेज असली है या नकली, ऐसे पहचानें
अगर 50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर Tata Tiago खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
अगर 50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर Tata Tiago खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI?
2 लाख रुपये देकर घर लाएं नई Maruti Brezza, जानें हर महीने कितनी चुकानी होगी EMI
2 लाख रुपये देकर घर लाएं नई Maruti Brezza, जानें हर महीने कितनी चुकानी होगी EMI

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget