एक्सप्लोरर

Hyundai Creta EV: टेस्टिंग के दौरान दिखी हुंडई क्रेटा ईवी, नई डिजाइन डिटेल्स आई सामने 

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में लगभग 50kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है और इसे एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की रेंज मिल सकती है.

Hyundai Creta EV Spotted: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में क्रेटा फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी. साथ ही कंपनी क्रेटा एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन भी तैयार कर रही है, जिसका मुकाबला मारुति सुजुकी eVX से होगा. हुंडई क्रेटा ईवी को 2024 के अंत में पेश किया जा सकता है और इसके 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है. हुंडई क्रेटा EV को भारतीय सड़कों पर कई बार देखा गया है. हाल ही में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को दक्षिण कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन डिटेल्स का पता चलता है, जो अपकमिंग क्रेटा फेसलिफ्ट से काफी अलग है.

एक्सटीरियर डिजाइन

दक्षिण कोरिया में देखी गई क्रेटा ईवी मौजूदा क्रेटा एसयूवी से काफी अलग दिखाई देती है. इस एसयूवी में नए डिज़ाइन एलिमेंट्स के साथ एक अलग फ्रंट फेसिया दिया गया है. इसमें एक फेक एग्जॉस्ट आउटलेट भी दिखाई दे रहा है. क्रेटा फेसलिफ्ट एक नए पैरामीट्रिक ज्वेल फ्रंट ग्रिल और स्प्लिट हेडलैंप डिज़ाइन के साथ आएगी, जैसा डिजाइन एक्सटर और वेन्यू से मिलता जुलता है. इस इलेक्ट्रिक कार में सी-शेप एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप देखा गया है, जो क्रेटा में मिलने वाले लैंप से बड़ा है.

यह इलेक्ट्रिक एसयूवी क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल और अपडेटेड हेडलैंप सेटअप के साथ आएगी. इसका साइड प्रोफाइल क्रेटा फेसलिफ्ट के समान होगा, हालाँकि, इसमें एक अलग स्टाइल वाले अलॉय व्हील मिल सकते हैं. रियर प्रोफाइल में हुंडई क्रेटा ईवी में अपडेटेड रैपराउंड टेल-लाइट्स और नया रियर बम्पर मिलने की संभावना है.

इंटीरियर

हुंडई क्रेटा ईवी का केबिन, आगामी क्रेटा फेसलिफ्ट के समान होने की उम्मीद है. हालांकि, हुंडई इसमें कुछ ईवी-स्पेसिफिक बदलाव किया जाएगा. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ गियर लीवर को सेंट्रल कंसोल पर रखा गया है, जैसा कि आयोनिक 5 EV में देखने को मिलता है. 

पावरट्रेन और राइवल

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में लगभग 50kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है और इसे एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की रेंज मिल सकती है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400, एमजी जेडएस ईवी और आगामी टाटा कर्व ईवी, होंडा एलिवेट ईवी और मारुति सुजुकी ईवीएक्स से होगा.

यह भी पढ़ें :- ट्रायंफ लाने वाली एक नई 400cc बाइक, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget