एक्सप्लोरर

Triumph Thruxton 400: ट्रायंफ लाने वाली एक नई 400cc बाइक, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट 

इसमें 398cc, सिंगल-सिलेंडर TR-सीरीज़ इंजन मिलने की संभावना है जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है. यह इंजन 8,000rpm पर 40bhp पॉवर और 6,500rpm पर 37.5Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है.

Upcoming Triumph Bike: बजाज-ट्रायम्फ के ज्वाइंट वेंचर ने 5 जुलाई, 2023 को भारतीय बाजार में स्पीड 400 रोडस्टर को लॉन्च किया था. कंपनी ने हाल ही में स्क्रैम्बलर 400 एक्स को पेश किया है, जिसे स्पीड 400 प्लेटफॉर्म पर डिजाइन और डेवेलप किया गया है. पहले ही यह अनुमान लगाया गया था कि यह ज्वाइंट वेंचर एक ही प्लेटफार्म पर कई नई मोटरसाइकिलें पेश करेगी. 

डिजाइन

स्पीड 400 वाले प्लेटफॉर्म पर डेवलप एक नए मॉडल को विदेशी धरती पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, यह मोटरसाइकिल बड़ी ट्रायम्फ थ्रक्सटन 1200 की तरह दिखती है. नई मोटरसाइकिल का नाम ट्रायम्फ थ्रक्सटन 400 हो सकता है. मोटरसाइकिल के पहियों, बार-एंड मिरर, गोल एलईडी हेडलाइट और फ़्यूल टैंक सहित कई डिजाइन एलिमेंट्स को स्पीड 400 मॉडल के साथ शेयर किया गया है. इसके अलावा, मोटरसाइकिल में समान अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट मफलर और 17 इंच का फ्रंट व्हील दिया गया है.

हार्डवेयर

इसमें सबसे बड़ा बदलाव एक कैफे रेसर फ्रंट काउल की मौजूद होना है. ट्रायम्फ थ्रक्सटन 400 अधिक एग्रेसिव फुटपेग, एक कॉम्पैक्ट रियर एलईडी टेल-लैंप और नीचे की ओर दिए गए इंडिकेटर्स के साथ आता है. मोटरसाइकिल यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक के साथ आती है. 

मोटरसाइकिल में वही सिंगल-पीस सीट दी गई है, जो स्पीड 400 में भी मिलती है. हालांकि इसमें फुली अपडेटेड स्क्वायर शेप पिलियन ग्रैब रेल दी गई है. इस मोटरसाइकिल के 17 इंच व्हील्स के साथ पिरेली रोसो 3 रबर टायर दिए गए हैं. जो इंटरनेशनल-स्पेक स्पीड 400 में मिलने वाले रबर टायर के समान हैं. भारत-स्पेक मॉडल में स्थानीय ब्रांड एमआरएफ या अपोलो के रबर टायर मिल सकते हैं, जो कि स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400X में मिलने वाले टायर के समान.

पावरट्रेन 

इसमें 398cc, सिंगल-सिलेंडर TR-सीरीज़ इंजन मिलने की संभावना है जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है. यह इंजन 8,000rpm पर 40bhp पॉवर और 6,500rpm पर 37.5Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इस मोटरसाइकिल डुअल-चैनल एबीएस के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलेगा. ट्रायम्फ इसमें अधिक आक्रामक एक्सपीरियंस देने लिए इसके डाइनल ड्राइव गियरिंग में कुछ बदलाव कर सकती है.

यह भी पढ़ें :- सेलिब्रिटीज की पहली पसंद बन रही है BMW की 7-सीरीज सेडान, जानिए किन-किन मशहूर हस्तियों के पास है ये कार

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mika Singh ने खरीदा 5 करोड़ का 'बाहुबली', Massaging Seats हैं खास
Mika Singh ने खरीदा 5 करोड़ का 'बाहुबली', Massaging Seats हैं खास
दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा EV, किस नंबर पर भारत?
दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा EV, किस नंबर पर भारत?
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
Tata Aeris CNG में फीचर्स की भरमार, फिर भी क्यों अधूरी लगी बात?
Tata Aeris CNG में फीचर्स की भरमार, फिर भी क्यों अधूरी लगी बात?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
Embed widget