एक्सप्लोरर

सिर्फ 25 हजार रुपये में बुक हो जाएगी Hyundai Creta Electric, जल्द शुरू होगी डिलीवरी

Hyundai Creta Electric: हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया गया. क्रेटा इलेक्ट्रिक में दो बैटरी पैक ऑप्शन्स मिलते हैं, जिसमें 473 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है.

Hyundai Creta Electric Booking: हुंडई इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2025 में क्रेटा इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 17 लाख 99 हजार रुपये एक्स-शोरूम है. अब कंपनी ने हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसके चलते ग्राहक 25 हजार रुपये में इस कार को बुक कर सकते हैं. 

क्रेटा इलेक्ट्रिक के डिजाइन की बात की जाए तो यह इसके पेट्रोल-डीजल इंजन मॉडल से काफी मिलता-जुलता है. हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में दो बैटरी पैक ऑप्शंस दिए गए हैं. पहला 42 kWh का बैटरी पैक है, जो एक बार चार्ज करने पर 390 किलोमीटर की रेंज देता है. दूसरा 51.4 kWh बैटरी पैक है, जो 473 किलोमीटर तक की रेंज देता है. इसके वेरिएंट्स में एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम और एक्सीलेंस शामिल हैं.

Hyundai Creta Electric के फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कुछ खास फीचर्स हैं, जैसे पैसेंजर वॉक-इन डिवाइस, जिससे रियर सीट वाले लोग फ्रंट सीट को इलेक्ट्रिकली एडजस्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, इसमें ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल पावर्ड सीट्स विद वेंटिलेशन, पैनोरामिक सनरूफ, एडीएएस लेवल 2, 360 डिग्री कैमरा, डिजिटल की और सस्टेनेबल मटेरियल्स का भी इस्तेमाल किया गया है.

हुंडई ने इस कार में क्रेटा के मुकाबले कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जैसे कि फ्रंट में फ्रंक्स (फ्रंट ट्रंक) और इंटीरियर में नया स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल दिया गया है. इस मॉडल में ग्राहकों को आठ रंगों के ऑप्शन्स मिलते हैं, जिनमें दो ड्यूल-टोन कलर भी शामिल हैं.
8 साल की वारंटी के साथ आती है बैटरी

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में चार्जिंग के पेमेंट करने के लिए इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक ऐप का ऑप्शन दिया गया है, जिससे यूजर्स आसानी से पेमेंट कर सकते हैं. इस कार में एनएमसी बैटरी लगी है, जिसे 8 साल की वारंटी मिलती है. 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ इसमें 171bhp पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव देती है.

यह भी पढ़ें:-

Affordable Cars: 7 लाख रुपये के बजट में ढूंढ रहे कोई बढ़िया-सी कार? इन ऑप्शन्स से बेहतर कुछ नहीं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget