एक्सप्लोरर

Hyundai-Kia Car Recall: इस गड़बड़ी के चलते, हुंडई और किआ ने अपनी 91,000 से ज्यादा गाडि़यों को किया रिकॉल

Car Recall: हुंडई के मुताबिक, ग्राहकों की तरफ से दिसंबर में शिकायत मिलना शुरू हो गयी. वहीं किआ को जून में गाड़ियों में मिल रही गड़बड़ियों की शिकायत मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गयी.

Car Recall in US: लाइव मिंट की एक खबर के मुताबिक, हुंडई मोटर और किआ ने अपनी नई गाड़ियों में आग लगने की संभावना के चलते यूएस में 91,000 से ज्यादा नयी गाड़ियों के लिए रिकॉल जारी किया है, जिसमें लगभग 52,000 गाड़ियां हुंडई की और 40,000 गाड़ियां किआ की हैं.

इन मॉडल्स के लिए जारी हुआ रिकॉल 

हुंडई की गाड़ियों में 2023-2024 पालीसेड, टक्सन 2023,  सोनाटा, एलेंट्रा और कोना वहीं किआ की सेल्टोस,किआ सोल 2023 और स्पोर्ट्ज शामिल हैं.

कार को घर से बाहर पार्क करें

कंपनियों की तरफ से कार मालिकों से गुजारिश की गयी है, कि वे अपनी गाड़ियों को घर से बाहर पार्क करें और इनसे दूर रहें जब तक की इन्हें रिपेयर नहीं कर लिया जाता है.

कोरियन कार निर्माता कंपनी को अपनी गाड़ियों के स्टॉप एंड गो के समय पंप असेंबली इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर में प्रॉब्लम देखने को मिली है, जिसके डैमेज के चलते ओवरहीट होकर कार में आग लगने की संभावना है. कंपनी इस परेशानी को दूर करने के लिए गाड़ी मालिकों को इस महीने के आखिर में संपर्क करेगी, जिसके बाद डीलर्स गाड़ियों की जांच कर, इसमें परेशानी होने पर इसे बदल देंगे.

किआ को अपनी गाड़ियों में 6 और हुंडई को 4 गड़बड़ियां देखने को मिली हैं. हालांकि जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आयी है.

किआ में 6 गड़बड़ियां, हुंडई में 4 एक जैसी 

किआ की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक, कंपनी को अपनी गाड़ियों में 6 तकनीकी गड़बड़ियां मिली हैं, लेकिन इसकी वजह से अभी तक किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है. वहीं हुंडई की गाड़ियों में मिलीं 4 गड़बड़ियां किआ से मिलती जुलती हैं. हालांकि कंपनी की तरफ से नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन को जानकारी दी है कि, एक सस्पेक्टेड पार्ट को मार्च में ही बदला जा चुका है.

डीलर कार मालिकों को गाड़ी प्रोवाइड करें

हुंडई ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, अपने डीलरशिप से गाड़ी मालिकों को रेंटल कार प्रोवाइड करने को कहा है. जब तक कि इसे ठीक नहीं कर दिया जाता है. वहीं गाड़ी मालिकों से निवेदन किया गया है कि, उन्हें अगर अपनी गाड़ी में किसी तरह की आग या जलने की जानकारी होती है, तो गाड़ी को ड्राइव न करें और तुरंत अपने आसपास हुंडई सेंटर पर ले जाएं.

शिकायत मिलने के बाद कंपनियों ने शुरू की जांच

हुंडई के मुताबिक, ग्राहकों की तरफ से दिसंबर में शिकायत मिलना शुरू हो गयी. वहीं किआ को जून में गाड़ियों में मिल रही गड़बड़ियों की शिकायत मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गयी.

यह भी पढ़ें :- 2024 टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो हुई पेश, जानिए इंटीरियर और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota New Hybrid Engine: बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
Upcoming EVs: सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
JSW Combat: Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget