एक्सप्लोरर

Whatsapp से ही खुल जाएगा आपकी गाड़ी का लॉक? Hyundai लेकर आई लग्जरी कारों वाला फीचर

Hyundai Alcazar Latest Features And Price: हुंडई ने अपनी कार में एक ऐसे फीचर को शामिल किया है, जो कि ज्यादातर लग्जरी कारों में ही नजर आता है. अब आप बिना चाबी के भी अपनी कार को अनलॉक कर सकते हैं.

New Hyundai Alcazar Unlocking Feature: हुंडई मोटर इंडिया ने अल्काजार (Alcazar) को कई नए अपडेट्स के साथ भारतीय बाजार में पेश किया है. कंपनी ने इस कार में एक ऐसे फीचर को शामिल किया है, जो कि आमतौर पर लग्जरी गाड़ियों में ही देखने को मिलता है. अगर हम बात करें, BMW 5 Series गाड़ियों की तो ऐसी कारों में ही ये फीचर देखने को मिलता है. एक तरफ जहां बीएमडब्ल्यू की इस कार की कीमत 70 लाख से भी ज्यादा है. वहीं केवल 15 लाख की कार में हुंडई ने इस फीचर को शामिल किया है.

क्या है हुंडई अल्काजार का धांसू फीचर?

हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट में डिजिटल की (Digital Key) के फीचर को शामिल किया गया है. इस फीचर के माध्यम से अब बिना चाबी के ही आप अपनी कार को अनलॉक कर सकते हैं. यहां आप कहीं बाहर हैं और गलती से कार घर पर छोड़कर गाड़ी की चाबी अपने साथ ले गए हैं, तो आपके मैसेज भेजने से ही किसी और को भी आप गाड़ी की चाबी भेज सकते हैं, वो भी डिजिटल तरीके से.

कैसे काम करेगा Digital Key का फीचर?

डिजिटल चाबी का फीचर आपके मोबाइल फोन से काम करेगा. इसके लिए पहले आपको Bluelink एप्लीकेशन को अपने फोन में प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा. इसके बाद Vehicle Digital Key पर जाकर डिजिटल चाबी लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद आपको डिजिटल चाबी मिल जाएगी. इसके साथ ही आप इस डिजिटल चाबी के लिंक को किसी के साथ शेयर भी कर सकते हैं. अगर आप इस लिंक को व्हाट्सएप पर भेजते हैं, तो केवल लिंक पर क्लिक करने से ही गाड़ी के दरवाजों को खोला जा सकता है

Whatsapp से ही खुल जाएगा आपकी गाड़ी का लॉक? Hyundai लेकर आई लग्जरी कारों वाला फीचर

अपने स्मार्टफोन को गाड़ी के हैंडल पर टच करने से कार अनलॉक हो जाएगी. वहीं इसके बाद गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए वायरलैस चार्जिंग प्वाइंट पर आपको अपने फोन को स्क्रीन वाली साइड ऊपर रखते हुए वहां रखना होगा. ऐसा करने से आपकी गाड़ी स्टार्ट हो जाएगी और आप आसानी से ड्राइव कर सकेंगे. वहीं गाड़ी को वापस लॉक भी डिजिटल-की के माध्यम से किया जा सकता है. इसके लिए फोन को हैंडल पर टच करना होगा.

2024 Hyundai Alcazar की कीमत?

हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट को हाल ही में 9 सितंबर को लॉन्च किया गया है. ये कार 6-सीटर और 7-सीटर वेरिएंट में शामिल है. हुंडई अल्काजार की कीमत 14.99 लाख रुपये से शुरू है और इसके टॉप-एंड वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 21.55 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

कार और स्कूटर के बाद...अब BMW की नई बाइक्स की एंट्री, लेकिन कीमत घुमा देगी आपका सिर

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Nexon EV की बढ़ी टेंशन, Kia ने उतारी 526KM रेंज वाली नई Electric SUV
Tata Nexon EV की बढ़ी टेंशन, Kia ने उतारी 526KM रेंज वाली नई Electric SUV
अब सफर होगा और भी लग्जरी, Force की नई 16-सीटर वैन में मिलेंगे प्रीमियम कार जैसे फीचर्स
अब सफर होगा और भी लग्जरी, Force की नई 16-सीटर वैन में मिलेंगे प्रीमियम कार जैसे फीचर्स
Avoid Dealer Fraud: शोरूम पर गाड़ी खरीदते वक्त आरटीओ और इंश्योरेंस में ऐसे घपला करते हैं डीलर, इन बातों का रखें ध्यान
शोरूम पर गाड़ी खरीदते वक्त आरटीओ और इंश्योरेंस में ऐसे घपला करते हैं डीलर, इन बातों का रखें ध्यान
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget