एक्सप्लोरर

कार के टायर्स का रखें पूरा ख्याल, खराब टायर से बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा

कार में टायर एक जरूरी पार्ट है और टायर्स की सही देखभाल ना की जाये तो कभी कोई एक्सीडेंट भी हो सकता है. कार के टायर्स को फिट रखने के लिये कुछ बातों का ख्याल रखेंगे तो आपकी कार हमेशा अच्छी चलेगी किसी हादसे से भी बचे रहेंगे.

आगरा में रहने वाले पराग एक दिन अपनी कार से आगरा से नोएडा काम के लिये निकले. लेकिन एक्सप्रेस वे से लौटते वक्त उनको कार में से एक अलग सी आवाज सुनाई दी. आगरा पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले कार अपने मैकेनिक को दिखाई तो पता चला कि टायर का कोई छोटा सा पेंच लूज हो गया था जिसकी वजह से टायर भी हिल रहा था. मैकेनिक ने उनको ये भी बताया कि अगर कार ज्यादा देर चलती तो टायर की वजह से बड़ा हादसा भी हो सकता था.

वैसे तो कार के सभी पार्ट्स जरूरी हैं लेकिन हम सब सबसे ज्यादा देखभाल करते हैं इंजन की. इंजन के अलावा कार के टायर्स भी फिट होने चाहिये नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है. कार के टायर अगर सही कंडीशन में है तो ड्राइविंग भी स्मूद रहती है और टायर की वजह से किसी तरह के रोड एक्सीडेंट से भी सुरक्षित रहते हैं. खासतौर पर स्पीड वाले हाईवे पर तो टायर फटने की वजह से कई बार बड़े हादसे भी हो जाते हैं.

कार में होते हैं दो टाइप के टायर

वैसे तो नई कारों में ट्यूबलेस टायर आते हैं यानी वो एक ही टायर होता है. ट्यूबलेस टायर में पंक्चर होने पर धीरे धीरे हवा निकलती है और ये फ्रिक्शन होने या हवा कम ज्यादा होने पर फटते भी कम हैं. आजकल लोग ट्यूबलेस टायर ही प्रिफर करते हैं और नई कारों में अब यही टायर आते हैं. दूसरे तरह के टायर वो होते हैं जो ट्यूब के साथ आते हैं. इनमें एक अंदर ट्यूब होती है और ऊपर टायर. पहले पुरानी कारों में ट्यूब वाले टायर होते थे लेकिन इन टायरों में पंक्चर ज्यादा होते हैं और पंक्चर होने पर एकदम ट्यूब में से हवा निकल जाती है. इनमें ज्यादा फ्रिक्शन होने या हवा का प्रेशर कम ज्यादा होने पर फटने का डर भी बना रहता है.

टायर्स की कैसे करें देखभाल

  • हमेशा कार की टाइम पर सर्विस करायें ताकि बाकी पार्ट्स के साथ टायर्स भी मैकेनिक चेक कर ले और कोई कमी है तो उसे टाइम पर फिक्स कर दें
  • हाइवे या लंबी ड्राइव पर जाने से पहले टायर में एयर प्रेशर जरूर चेक करें. आपकी कार के टायर की लिमिट के हिसाब से हवा का दबाव रखें
  • आमतौर पर मैकेनिक या कार एक्सपर्ट 40 हजार किलोमीटर के बाद टायर बदल देने की सलाह देते हैं. अगर टायर की कंडीशन अच्छी है तो भी 50 हजार किमी के बाद टायर जरूर बदलें
  • हर कार की अपनी स्पीड लिमिट होती है और कार उसी स्पीड लिमिट में चलानी चाहिये. स्पीड लिमिट से ऊपर जाने पर टायर खराब होते हैं और एक्सीडेंट भी हो सकता है
  • हर कार की और उसके टायर्स की भी वेट सहने की लिमिट होती है ऐसे में टायर के लोड के हिसाब से ही काम में सामान रखें
नियम बदलने के बाद DL बनवाना हुआ आसान, साथ नहीं रखने होंगे गाड़ी के कागजात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
Car Brake Pads: कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
Child Front Seat Challan: कार में बच्चे को आगे बैठाते हैं, जानें कब कट जाता है चालान?
कार में बच्चे को आगे बैठाते हैं, जानें कब कट जाता है चालान?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget