एक्सप्लोरर

कोरोना काल में घर पर कैसे करें अपनी कार की क्लीनिंग? जानिए बेस्ट तरीका

अपनी फेवरेट कार को एकदम चमकदार रखना चाहते हैं तो उसके लिए जरूरी है कार की साफ-सफाई सही तरीके से हो और अंदर से फिट रखने के लिए जरूरी है कि कार की सर्विस टाइम टू टाइम हो. तो चलिए आज हम आपको देते हैं कार को क्लीन करने के कुछ खास टिप्स.

कोरोना काल में घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो रहा है. कई शहरों में लॉकडाउन की स्थिति है. ऐसे में अगर आपकी कार गंदी हो गई है और आप मार्केट में जाकर कार क्लीनर से सफाई करवाने से बचना चाहते हैं तो हम आपका मेंटिनेंस का खर्चा बचाने के लिए घर पर ही कार साफ करने का तरीका बता रहे हैं. आपकी कार काफी कम कीमत में एकदम नई जैसी चमचमाती रहेगी.

हालांकि अगर आप घर पर कार क्लीन कर रहे हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान भी रखना होगा. कार को घर पर वॉश करते वक्त कौन से पाउडर का इस्तेमाल करना है. बाहर और अंदर से कार की क्लीनिंग कैसे करनी चाहिए. इसके अलावा कार मेंटिनेंस से जुड़ी कुछ खास टिप्स को भी आपको ध्यान में रखना होगा. आइए जानते हैं कैसे.

कार को क्लीन रखने के लिए टिप्स

1-कार को साफ करने के लिये वॉशिंग पाउडर, डिश वॉशिंग सोप या बालों वाला शैम्पू यूज नहीं करना चाहिए. लंबे टाइम तक इनका यूज आपकी कार के पेंट को खराब कर सकता है. कार को वॉश करने के लिए कार क्लीनर और कार शैम्पू का ही यूज करें.

2-अगर कार को घर में वॉश कर रहे हैं तो पाइप का इस्तेमाल करें. किसी नल में पाइप लगाकर उसकी धार से कार जल्दी साफ हो जाती है. बाल्टी में पानी भरके वॉश करने से कार पूरी तरह क्लीन नहीं होती. बार-बार क्लीनिंग स्पंज बाल्टी में डालने से बाल्टी का पानी गंदा हो जाता है और वहीं धूल-मिट्टी वाला पानी कार पर लगता है.

3-कार को वॉश करते टाइम शीशे और सभी डोर अच्छी तरह बंद कर दें. क्लीनिंग के दौरान पानी अंदर जाने से कार के इंटीरियर को नुकसान पहुंच सकता है या सीटों में नमी की वजह से फंगस लग सकता है.

4- कार अगर तेज धूप में खड़ी है तो उसके बाद भी तुरंत वॉश नहीं करना चाहिए. तेज धूप में रहने से कार की बॉडी गर्म हो जाती है और इसके कार वॉश से कार का पेंट थोड़ा फेड हो सकता है.

5-शैम्पू से वॉश करने के बाद कार को सुखाने के लिए सूती कपड़े की जगह फाइबर क्लोथ या बेबी वाइप जैसे कपड़े का यूज करें. इसके अलावा भी कभी कॉटन के सूखे कपड़े से कार डायरेक्ट ना पोछें, इससे कार पर स्क्रैच पड़ सकता है

6-कार की हेडलाइट या टेललैंप साफ करने के लिए विंडो क्लीनर यूज कर सकते हैं. विंडो क्लीनर को हेडलाइट पर स्प्रे करें और सॉफ्ट कपड़े या बेबी वाइप से पोंछने से हेडलाइट चमकने लगेगी.

7-बाहर से कार को अच्छी तरह वॉश करने के बाद कार को अंदर से भी क्लीन करना जरूरी है. डैशबोर्ड, लेगस्पेस और बाकी इंटीरियर की अगर सही से सफाई ना हो तो वहां फंगस आ सकती है. इसके अलावा कार सीट की भी अच्छी तरह सफाई जरूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget