एक्सप्लोरर

अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?

Virat Kohli First Linkedin Post: 13 अक्टूबर को किए गए अपने पहले ही पोस्ट में विराट ने भारत को एक 'ग्लोबल स्पोर्ट्स पावरहाउस' बनाने का अपना बड़ा विजन शेयर किया.

मैदान पर बल्ला थामकर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले विराट कोहली ने अब कॉर्पोरेट जगत की पिच पर कदम रख दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर राज करने वाले विराट कोहली ने आधिकारिक तौर पर लिंक्डइन (LinkedIn) पर अपना डेब्यू किया है. किंग कोहली का यह नया अवतार इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है. आमतौर पर लिंक्डइन को नौकरी और प्रोफेशनल नेटवर्किंग के लिए जाना जाता है, लेकिन विराट कोहली ने यहां एक क्रिकेटर के रूप में नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेस आंत्रप्रेन्योर (Entrepreneur) और दूरदर्शी इन्वेस्टर के रूप में एंट्री मारी है. उनका पहला लिंक्डइन पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

विराट कोहली ने लिंक्डइन पर किया पहला पोस्ट और हो गया वायरल

13 अक्टूबर को किए गए अपने पहले ही पोस्ट में विराट ने भारत को एक 'ग्लोबल स्पोर्ट्स पावरहाउस' बनाने का अपना बड़ा विजन शेयर किया. विराट ने अपनी पोस्ट में लिखा..."मैं हमेशा से एक ऐसा भारत देखना चाहता था जहां हर खेल को फॉलो किया जाए, उसका जश्न मनाया जाए और उसे खेला जाए. आज वह सपना पहले से कहीं ज्यादा करीब महसूस होता है."

पोस्ट में लिखी भावुक बात, लोग हुए दीवाने

विराट ने बताया कि खेल के मैदान के बाहर उनकी दूसरी पारी का मकसद केवल ग्लोबल एथलीट तैयार करना नहीं, बल्कि भारत से वर्ल्ड-क्लास स्पोर्ट्स ब्रांड्स खड़े करना है. इसी सोच के साथ वे Agilitas Sports में बतौर इन्वेस्टर और अपने ब्रांड one8world के को-फाउंडर के रूप में काम कर रहे हैं. पोस्ट के अंत में विराट ने एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक लाइन लिखी, जिसने फैंस और कॉर्पोरेट लीडर्स दोनों को दीवाना बना दिया "विजन बिल्कुल साफ है, अब समय आ गया है कुछ ऐसा बनाने का जो हम सभी के बाद भी जिंदा रहे."

यह भी पढ़ें: वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!

यूजर्स बोले, लगता है अब विराट भाई 9-5 करने जा रहे हैं

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ इंटरनेट यूजर्स ने इस पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा...विराट भाई क्रिकेट से मन भर गया क्या? एक और यूजर ने लिखा...लगता है विराट कोहली अब कॉर्पोरेट में नौकरी करने जा रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा...विराट भाई संन्यास लेने के बाद 9-5 जॉब करने पर विचार कर रहे हैं. अब उनका यह पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन... लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget