एक्सप्लोरर

Hero Splendor और TVS Sport को टक्कर देने आ गई Honda की ये बाइक, आज से बुकिंग शुरू

Honda Shine 100 DX: नई होंडा शाइन बाइक में 98.98cc का इंजन दिया गया है, जो 7.28 bhp की पावर और 8.04 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन एक 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है. आइए बाइक की डिटेल जानते हैं.

होंडा ने अपनी सबसे सस्ती और लोकप्रिय बाइक Shine 100 को नए और प्रीमियम वर्जन के साथ पेश किया है. Honda Shine 100 DX को नए डिजाइन, एडवांस फीचर्स और युवा राइडर्स के लिए पसंदीदा कलर्स में उतारा गया है. इसकी बुकिंग आज यानी 1 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है. आइए इसके फीचर्स, कलर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Honda Shine 100 DX के लुक की बात करें, तो इसमें अब एक बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे यह बाइक पहले से कहीं ज्यादा मस्कुलर और स्टाइलिश दिखती है. इसके अलावा इसमें बोल्ड ग्राफिक्स, क्रोम हेडलाइट काउल और क्रोम हीट शील्ड भी मिलते हैं, जो इसे एक प्रीमियम लुक और अहसास देते हैं, खासकर जब हम इसे इसके बजट से तुलना करते हैं.

Honda Shine 100 DX के फीचर्स

  • नई होंडा शाइन में अब फुल डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो इस सेगमेंट में एक नया और खास फीचर है. इस डिजिटल मीटर से राइडर को स्पीड, फ्यूल लेवल और गियर पोजिशन जैसी जरूरी जानकारियां साफ-साफ दिखाई देती हैं, जिससे यह बाइक अब और भी टेक्नोलॉजी से भरपूर और मॉडर्न लगती है.
  • Honda Shine 100 DX को खासतौर पर युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है और अब यह बाइक अट्रैक्टिव कलर्स में उपलब्ध है. इनमें- Pearl Ingenous Black, Imperial Red Metallic, Athletic Blue Metallic और Geny Gray Metallic शामिल हैं. ये सभी कलर ऑप्शन ऐसे चुने गए हैं जो यंग राइडर्स को स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देने का काम करते हैं.

बाइक का इंजन और पावर 

  • इंजन की बात करें तो Honda Shine 100 DX में वही पुराना 98.98cc का इंजन दिया गया है, जो 7.28 bhp की पावर और 8.04 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन एक 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है. यह बाइक ना सिर्फ शहरी ट्रैफिक में अच्छा प्रदर्शन करती है, बल्कि गांव की सड़कों पर भी बढ़िया माइलेज और स्मूथ राइड देती है.
  • सेफ्टी और आराम के लिहाज से Shine 100 DX में स्टील फ्रेम चेसिस दिया गया है जो इसे मजबूती देता है. इसके साथ ही इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, 5-स्टेप एडजस्टेबल रियर शॉक्स, और 17-इंच ट्यूबलेस टायर्स के साथ अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं. ये सभी फीचर्स मिलकर इसे एक आरामदायक, सुरक्षित और स्टाइलिश राइड बनाते हैं.

यह भी पढ़ें:-

भारत के मुकाबले चीन में क्या है Tesla Model Y की कीमत? अंतर जानकर नहीं होगा यकीन 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में लॉन्च होने जा रही Honda की शानदार हाइब्रिड कार, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानें सब
भारत में लॉन्च होने जा रही Honda की शानदार हाइब्रिड कार, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानें सब
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
3 सेकंड का ये ड्राइविंग फॉर्मूला बचा सकता है आपकी जान, ज्यादातर लोग नहीं जानते
3 सेकंड का ये ड्राइविंग फॉर्मूला बचा सकता है आपकी जान, ज्यादातर लोग नहीं जानते
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget