एक्सप्लोरर

Honda cars की बिक्री में भारी गिरावट, कंपनी ने बताई वजह

कंपनी के कहा इस समय हम BS6 वाहनों में तेजी ला रहे हैं, इसलिए आने वाले महीनों में हमारे वॉल्यूम कमजोर होंगे. हम आपूर्ति बढ़ाने और प्रतीक्षा अवधि को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो BS6 में इस संक्रमण के दौरान बढ़ गया है.

नई दिल्ली: होंडा कार्स इंडिया ने अपनी जनवरी की सेल्स रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि कंपनी को इस बार घरेलू बिक्री में 70.98 फीसद की गिरावट का सामना करना पड़ा है.  कंपनी ने जनवरी महीने में 5299 यूनिट्स की बिक्री की है. जबकि जनवरी 2019 में यही आंकड़ा 18,261 यूनिट्स का रहा था. वहीं कंपनी ने पिछले महीने सिर्फ 182 यूनिट्स को ही एक्सपोर्ट किया था.

इस बारे में होंडा कार्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और डायरेक्टर राजेश गोयल (फाइनेंस और सेल्स) ने बताया कि जैसा कि पहले कहा गया था, हम BS6 वाहनों में तेजी ला रहे हैं, इसलिए आने वाले महीनों में हमारे वॉल्यूम कमजोर होंगे. हम आपूर्ति बढ़ाने और प्रतीक्षा अवधि को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो BS6 में इस संक्रमण के दौरान बढ़ गया है. कंपनी ने ग्रेटर नोएडा और तपुकरा के अपने दोनों प्लांट्स में  BS6 मॉडल का उत्पादन स्थानांतरित कर दिया है.

हाल ही में होंडा ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान कार Amaze को अब BS6 इंजन में लॉन्च किया है. कीमत की बात करें तो नई BS6 होंडा Amaze के पेट्रोल इंजन की कीमत 6.10 लाख रुपये से लेकर 7.93 लाख रुपये के बीच है, यह कीमत इसके मैन्युअल गियरबॉक्स की है. इसके अलवा अब पेट्रोल इंजन-सीवीटी गियरबॉक्स वेरियंट की कीमत 7.72 लाख रुपये से लेकर 8.76 लाख रुपये हो गई है.

वहीं बात BS6 Amaze के डीजल मॉडल की करें तो इसकी कीमत अब 7.56 लाख से 9.23 लाख रुपये हो चुकी है, जोकि इसके मैन्युअल वर्जन की कीमत है. इसके अलावा डीजल-सीवीटी वर्जन की कीमत 8.92 लाख रुपये से 9.96 लाख रुपये हो गई है. नए एमिशन नॉर्म्स में अपग्रेड होने के बाद कार की कीमत भी बढ़ गई है.

कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 90hp की पावर और 110Nm टॉर्क देता है, लेकिन यही इंजन BS6 में अपग्रेड में होने के बाद इसकी माइलेज कम हो गई है. क्योंकि BS4 इंजन जहां 19.5 kmpl की माइलेज (मैन्युअल) देता था वहीं अब यह 18. kmpl की माइलेज देता है. इसके अलावा सीवीटी गियरबॉक्स के साथ पहले माइलेज 19 kmpl थी, लेकिन यह 18.3 kmpl हो गई है.

बात कार के डीजल इंजन की करें तो यह 1.5-लीटर के साथ है, जो 100hp की पावर और 200Nm का टॉर्क देता है. जबकि सीवीटी गियरबॉक्स में यह इंजन 80hp पावर और 160Nm टॉर्क देता है. इसका मैन्युअल गियरबॉक्स 2.7 kmpl की माइलेज जबकि सीवीटी गियरबॉक्स 2.8 kmpl की माइलेज कम हुई है. कंपनी नें पेट्रोल और डीजल इंजन को BS6 में अपग्रेड जरूर किया है पर मकैनिकल या कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ही कार में पेट्रोल, एथेनॉल और EV का मजा, जल्द होगी लॉन्च
एक ही कार में पेट्रोल, एथेनॉल और EV का मजा, जल्द होगी लॉन्च
Atiq Ahmed Son Aaban Death: कौन-सी कार चला रहा था अतीक अहमद का बेटा अबान, जानें कीमत और सेफ्टी फीचर्स
कौन-सी कार चला रहा था अतीक अहमद का बेटा अबान, जानें कीमत और सेफ्टी फीचर्स
2 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदें टाटा नेक्सन, कितनी बनेगी EMI?
2 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदें टाटा नेक्सन, कितनी बनेगी EMI?
Night Driving Safety: रात को सफर पर निकलें तो गाड़ी में जरूर चेक करें ये तीन चीजें
रात को सफर पर निकलें तो गाड़ी में जरूर चेक करें ये तीन चीजें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget