एक्सप्लोरर

Hero Xtreme 160R 4V: भारत में लॉन्च हुई हीरो एक्सट्रीम 160R 4V, सबसे हल्की 160cc बाइक

इस बाइक का मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 160आर से होगा, जिसमें एक 159.7cc का 4 वॉल्व इंजन मिलता है, जो 17.63 पीएस की पॉवर जेनरेट करता है.

2023 Hero Xtreme 160R: हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में लंबे समय से प्रतीक्षित नई एक्सट्रीम 160R 4V बाइक को लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपये रखी गई है. 2023 हीरो एक्सट्रीम 160R के लिए देश में सबसे तेज़ और सबसे हल्की 160cc मोटरसाइकिल होने का दावा किया गया है. यह नई मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V और बजाज पल्सर एनएस 160 से मुकाबला करेगी.

3 वेरिएंट्स में है उपलब्ध 

ग्राहक इस नई बाइक को ऑनलाइन या अधिकृत हीरो डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं. इस बाइक की डिलीवरी जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी. इसे स्टैंडर्ड, कनेक्टेड और प्रो 3 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी एक्स शोरूम कीमतें क्रमशः 1,27,300 रुपये, 1,32,800 रुपये और 1,36,500 रुपये हैं. 

इंजन 

नई एक्सट्रीम 160R 4V में एक नए 163.2cc, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, 4-वाल्व इंजन का इस्तेमाल किया गया है. जो 8500 rpm पर 16.9PS की पॉवर और 6600rpm पर 14.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है. इस मोटरसाइकिल को बॉक्स टाइप स्विंग आर्म के साथ ट्यूबलर अंडरबोन डायमंड टाइप फ्रेम पर बनाया गया है. 2V इंजन वाले पिछले मॉडल में 15.2PS पॉवर और 14Nm का टार्क जेनरेट करता था.

डिजाइन

इस बाइक में पारंपरिक टेलीस्कोपिक यूनिट्स के मुकाबले अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स के साथ आती है. इसके रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है. इसमें दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और साथ में सिंगल चैनल ABS भी दिया गया है. स्टैंडर्ड वेरिएंट में फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है. नई बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इस बाइक की लंबाई 2029mm, चौड़ाई 793mm और ऊंचाई 1052mm है और इसका व्हीलबेस 1333mm है. इसके सीट की ऊंचाई 795mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है. यह अपने सेगमेंट में सबसे कम 144 किलोग्राम के वजन के साथ आती है.

फीचर्स

इस मोटरसाइकिल में एलसीडी कंसोल के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है. इसमें अब पिछले मॉडल के सिंगल पीस यूनिट के स्थान पर स्पोर्टियर, स्प्लिट सीट सेटअप दिया गया है. इस बाइक को रिडिजाइन स्विचगियर के साथ अधिक प्रीमियम बनाया गया है. इसमें एलईडी लाइटिंग और एक डिजिटल कंसोल भी दिया गया है.

टीवीएस अपाचे आरटीआर से होगा मुकाबला

इस बाइक का मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 160आर से होगा, जिसमें एक 159.7cc का 4 वॉल्व इंजन मिलता है, जो 17.63 पीएस की पॉवर जेनरेट करता है.

यह भी पढ़ें :- देखिए एमजी कॉमेट का फर्स्ट ड्राइव रिव्यू, जानिए कैसा है ड्राइविंग एक्सपीरियंस और कितनी है वास्तविक रेंज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 Seater Cars Under 20 Lakh: 20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget