एक्सप्लोरर

MG Comet: देखिए एमजी कॉमेट का फर्स्ट ड्राइव रिव्यू, जानिए कैसा है ड्राइविंग एक्सपीरियंस और कितनी है वास्तविक रेंज

एमजी कॉमेट प्राइमरी कार या लम्बी यात्रा करने के लिए नहीं बनी है. मैं इसे हाईवे पर ले गया था और इसने आराम से 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ड्राइव की, लेकिन यह एक बेहतरीन सिटी कार है.

MG Comet First Drive Review: एमजी कॉमेट आपकी सामान्य कार की तरह नहीं है और इस नई ईवी के साथ हमने अपनी पहली ड्राइव में देखा कि यह एक मजेदार छोटी सिटी कार होने के साथ-साथ कितनी अलग है. हालांकि, एक रियल टेस्टिंग तब होती है जब आप इसके साथ कुछ समय बिताते हैं. इसलिए, हमने एमजी कॉमेट के साथ 5 दिन यह देखने के लिए बिताए ताकि यह समझा जा सके इसे ड्राइव करना कितना अच्छा है. सबसे पहली बात यह है कि इसके छोटे डाइमेंशन सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करते हैं. यह काफी अच्छी दिखती है और इसमें कुछ बहुत अलग है. इसकी स्टाइलिंग इसके डाइमेंशन से ज्यादा खास लगती है. इसे करीब से देखने पर इसकी अच्छी पेंट फिनिश और प्रीमियम क्वालिटी का पता चलता है. यह काफी प्रीमियम लगती है और यही बात इंटीरियर्स के लिए एकदम सही लगती है.

हालांकि इसके ग्रे/सफ़ेद लुक पर गंदगी आसानी से लग सकती है. इसका डिज़ाइन काफी सिंपल है जो बहुत अच्छा लगता है. आप इसे एक सिटी कार की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें लैपटॉप बैग रखने के लिए पर्याप्त जगह है. इसे स्टार्ट करने का प्रोसेस भी बहुत सिंपल है, जिसमें स्टार्ट/स्टॉप बटन भी नहीं है. ब्रेक पेडल को सिंपली दो बार प्रेस करना है और कार को आसानी से बंद किया जा सकता है. आप इसे दूर जाकर लॉक कर सकते हैं. हमारे फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में यह देखने में बहुत सुंदर है और छोटे डाइमेंशन के बावजूद इसे चलाना काफी आसान है.

MG Comet: देखिए एमजी कॉमेट का फर्स्ट ड्राइव रिव्यू, जानिए कैसा है ड्राइविंग एक्सपीरियंस और कितनी है वास्तविक रेंज

ड्राइविंग एक्सपीरियंस और फीचर्स

टर्निंग सर्कल 4.2 मीटर से कम है और इसका मतलब है कि इसके अन्य कारों की तुलना में कम जगह में मोड़ सकते हैं. आपको इस कार को पार्क करने के लिए शायद ही कभी 3-प्वाइंट मोड़ लेने की आवश्यकता पड़ेगी. कॉमेट हल्की और ड्राइव करने में आसान है लेकिन लीनियर पॉवर डिलीवरी के साथ इसका ड्राइविंग एक्सपीरियंस काफी प्रीमियम है. यह एक हल्की कार है और 40 हॉर्सपावर के साथ इसे ड्राइव करने में पॉवर की कमी महसूस नहीं होती.

मैंने शायद ही कभी कार को ईको मोड के अलावा किसी अन्य मोड का इस्तेमाल किया हो. यदि आप केवल इस कार से घूमना चाहते हैं, तो इको मोड सबसे अच्छा है, स्पोर्ट की आवश्यकता नहीं है. जैसा कि हमारी पहली ड्राइव का अनुभव रहा कि इसके साथ बड़े गड्ढों या स्पीड ब्रेकरों से सावधानी से निपटने की जरूरत है क्योंकि इसमें 12 इंच के छोटे व्हील्स हैं. इसके आकार के बावजूद ऐसा लगता है कि अन्य प्रीमियम ईवी में से कोई भी ड्यूल स्क्रीनों के साथ इस तरह से बाजार में मौजूद नहीं है. इतनी छोटी कार में आपको एलईडी हेडलैंप, एक रियर कैमरा डिस्प्ले, टीपीएमएस, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार, डिजिटल की सहित कई अन्य फीचर्स मिलते हैं. इसमें कोई कॉस्ट कटिंग नहीं की गई है.

MG Comet: देखिए एमजी कॉमेट का फर्स्ट ड्राइव रिव्यू, जानिए कैसा है ड्राइविंग एक्सपीरियंस और कितनी है वास्तविक रेंज  

रेंज और चार्जिंग

रेंज के मामले में भी आप इससे आधिकारिक अनुमानित रेंज के करीब प्राप्त कर सकते हैं और इसे आसानी से 160-180km तक चलाया जा सकता है. हमें 180km की रेंज मिली जो काफी प्रभावशाली है. हालांकि चार्जिंग के मामले में हमें लगता है कि एमजी कॉमेट को फास्ट चार्जिंग मिलने की आवश्यकता थी. आप इसे केवल एक स्टैंडर्ड एसी होम चार्जर के माध्यम से चार्ज कर सकते हैं, इसमें फास्ट एसी या डीसी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है. इसलिए इसे आपको देखभाल करने और अपने घर पर ही चार्ज करने की आवश्यकता है. इसलिए, इसे 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 5-6 घंटे का समय लगता है.

MG Comet: देखिए एमजी कॉमेट का फर्स्ट ड्राइव रिव्यू, जानिए कैसा है ड्राइविंग एक्सपीरियंस और कितनी है वास्तविक रेंज

निष्कर्ष

एमजी कॉमेट प्राइमरी कार या लम्बी यात्रा करने के लिए नहीं बनी है. मैं इसे हाईवे पर ले गया था और इसने आराम से 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ड्राइव की, लेकिन यह एक बेहतरीन सिटी कार है और इसमें इसने काफी अच्छा काम किया है. इसके साथ हमें समय बिताने के दौरान यह काफी तेज, ड्राइव करने में आसान और प्रीमियम महसूस हुई. एक सिंपल सिटी कार के रूप में और एक से दूसरे जगह जाने के लिए यह एक बेहतर विकल्प है.

MG Comet: देखिए एमजी कॉमेट का फर्स्ट ड्राइव रिव्यू, जानिए कैसा है ड्राइविंग एक्सपीरियंस और कितनी है वास्तविक रेंज

यह भी पढ़ें :- चेन्नई में स्पॉट हुई महिंद्रा एक्सयूवी 700 इलेक्ट्रिक, मिलेंगी ये खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget