एक्सप्लोरर

EICMA 2023: हीरो ने दिखाई 2.5आर एक्सटंट स्ट्रीटफाइटर बाइक और विडा कांसेप्ट लिनक्स की झलक, आप भी देख लीजिये!

हीरो 2.5आर एक्सटंट का प्रोडक्शन वर्जन सुजुकी गिक्सर 250, केटीएम ड्यूक 250 और बजाज पल्सर एनएस200 से मुकाबला करेगा.

Hero 2.5R Extent Streetfighter: हीरो मोटोकॉर्प ने 2023 EICMA शो में EV कॉन्सेप्ट सहित 7 नई मोटरसाइकिल और स्कूटर प्रदर्शित किए हैं. कंपनी ने स्पेन, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम सहित यूरोपीय बाजारों में भी प्रवेश की घोषणा की है और विडा वी1 प्रो इलेक्ट्रिक 2024 में लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला मॉडल होगा. हीरो मोटरकॉर्प ने एक बिल्कुल नई नेकेड कॉन्सेप्ट बाइक का भी खुलासा किया है, जिसे EICMA 2023 में हीरो 2.5R Xtunt कॉन्सेप्ट कहा गया.

करिज्मा एक्सएमआर वाले प्लेटफार्म पर होगी आधारित

इस आक्रामक दिखने वाली मोटरसाइकिल को एक स्टंट बाइक के तौर पर पेश किया गया है. इस कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिल को ट्रेलिस फ्रेम पर बनाया गया है, जिस पर करिज्मा एक्सएमआर भी आधारित है. नई हीरो 2.5आर एक्सटंट के भविष्य में प्रोडक्शन मॉडल के तौर पर आने की उम्मीद है. इस प्रीमियम मोटरसाइकिल को हीरो के नए PREMIA डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा. 

पॉवरट्रेन

नए हीरो 2.5R Xtunt नेकेड स्ट्रीटफाइटर में करिज्मा वाला 210cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 25.5bhp पॉवर और 20.4Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस पावरट्रेन को स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इस मोटरसाइकिल में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है.

किससे होगा मुकाबला

हीरो का दावा है कि इस आक्रामक स्ट्रीटफाइटर को "नए जमाने के रोमांच प्रिय सवारों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो एड्रेनालाईन से भरपूर अर्बन रोमांच को चाहत रखते हैं." हीरो 2.5आर एक्सटंट का प्रोडक्शन वर्जन सुजुकी गिक्सर 250, केटीएम ड्यूक 250 और बजाज पल्सर एनएस200 से मुकाबला करेगा.

कंपनी लाएगी मैक्सी स्कूटर

हीरो मोटोकॉर्प ने इटली के मिलान में 2023 EICMA में एक नया स्पोर्टी ADV मैक्सी स्कूटर भी पेश किया है. यह स्पोर्टी मैक्सी स्कूटर एडवांस i3s साइलेंट स्टार्ट तकनीक (आइडल स्टॉप और साइलेंट स्टार्ट सिस्टम) के साथ 156cc लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस है. यह स्कूटर 14-इंच बड़े पहियों पर ब्लॉक पैटर्न चौड़े टायर, की-लेस इग्निशन साथ एक स्मार्ट की, रिमोट सीट ओपनिंग, स्मार्ट फाइंड और डुअल चैंबर एलईडी हेडलैंप और एलईडी टेल-लैंप जैसे फीचर्स के साथ आएगा.

यह भी पढ़ें- Traffic Rules: हेलमेट न पहनने पर पुलिस वाले को समझा रहीं थीं ट्रैफिक नियम, लोगों ने पूछ लिया "आपकी सीटबेल्ट कहां है मैडम"?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget