एक्सप्लोरर

Hero Motocorp: हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च की सुपर स्प्लेंडर XTEC BS6 बाइक, देखें खासियत 

इस बाइक का बाजार में होंडा शाइन से मुकाबला होगा. इस बाइक में एक 123.94cc का इंजन मिलता है. यह बाइक बाजार में कुल 4 वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 78 हजार रुपये से शुरू होती है.

Hero Super Splendor XTEC BS6: देश की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने 2023 सुपर स्प्लेंडर XTEC BS6 फेज II को भारत में लॉन्च कर दिया है. डीलरशिप्स इस बाइक की प्रोडक्शन यूनिट्स पहुंचना भी शुरू हो गई हैं. नई सुपर स्प्लेंडर एक्सटीईसी बीएस6 फेज II की कीमत इसके मौजूदा मॉडल से अधिक हो सकती है. यह बाजार में होंडा शाइन, टीवीएस रेडर और बजाज सीटी 125एक्स जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी. 

क्या हुआ है बदलाव

इसमें सबसे बड़े अपडेट के तौर पर एलईडी हेडलैंप और एलईडी डीआरएल दिए गए हैं. इसमें इंटीग्रेटेड लो बीम और हाई बीम के साथ 2-लेवल एलईडी हेडलैंप हैं. यह एलईडी डीआरएल हमेशा ऑन रहती है. यानि इसके लिए इंजन को स्टार्ट करने की जरूरत नहीं होती है. साथ ही टर्न इंडिकेटर्स और टेल लैंप में हैलोजन बल्ब दिए गए हैं. आगे की तरफ अपडेटेड लाइटिंग के साथ, हेडलैंप काउल और वाइजर को भी अपडेट किया गया है. साथ एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के रूप में बड़ा अपडेट देखने को मिला है. इसमें मिलने वाले अधिकतर बदलाव स्प्लेंडर प्लस XTEC वैरिएंट  की तरह ही हैं. 

कैसे हैं फीचर्स?

इसमें फीचर्स के तौर पर डिजिटल स्पीडोमीटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दिया गया है. यूजर इसके जरिए स्मार्टफोन को कनेक्ट करके कॉल और एसएमएस अलर्ट की जानकारी वहीं पर देख सकते हैं. साथ ही इसमें रीयल टाइम माइलेज और साइड स्टैंड, लो फ्यूल, हाई बीम और i3S की जानकारी प्राप्त की जा सकती है. साथ ही इसमें एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और स्लिम एग्जॉस्ट पाइप दिया गया है. 

कैसा है इंजन?

सुपर स्प्लेंडर एक्सटीईसी बीएस6 फेज II का इंजन पहले जैसा ही रखा गया है. इस बाइक में एक 124.7cc एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जिसे 10.7 bhp की अधिकतम पॉवर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. यह इंजन  ई20 इथेनॉल-ब्लेंड फ्यूल को सपोर्ट करता है. कंपनी ने इसमें 60 kmpl से अधिक माइलेज मिलने का दावा किया है.

होंडा शाइन से होता है मुकाबला?

इस बाइक का बाजार में होंडा शाइन से मुकाबला होगा. इस बाइक में एक 123.94cc का इंजन मिलता है. यह बाइक बाजार में कुल 4 वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 78 हजार रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- गर्मियों के मौसम में इन टिप्स को अपनाकर अपनी बाइक का रख सकते हैं ध्यान, नहीं होगी कोई परेशानी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thar लेकर Footpath पर चढ़े तो क्या कटेगा Challan? जानें नियम
Thar लेकर Footpath पर चढ़े तो क्या कटेगा Challan? जानें नियम
1 लाख डाउन पेमेंट पर खरीदें नई Baleno, जानें हर महीने कितनी बनेगी EMI?
1 लाख डाउन पेमेंट पर खरीदें नई Baleno, जानें हर महीने कितनी बनेगी EMI?
1 लाख के बजट में बाइक लेनी है, देख लीजिए पूरी लिस्ट
1 लाख के बजट में बाइक लेनी है, देख लीजिए पूरी लिस्ट
7 Seater Car पर FASTag Annual Pass मिलेगा या नहीं? NHAI ने किया साफ
7 Seater Car पर FASTag Annual Pass मिलेगा या नहीं? NHAI ने किया साफ

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाबा बागेश्वर के नॉन वेज वाले बयान पर सियासत! TMC-कांग्रेस ने घेरा, किसने-क्या कहा
बाबा बागेश्वर के नॉन वेज वाले बयान पर सियासत! TMC-कांग्रेस ने घेरा, किसने-क्या कहा
'राजनीति से संन्यास लेना पसंद करूंगा', CM सम्राट का बड़ा बयान
'राजनीति से संन्यास लेना पसंद करूंगा', CM सम्राट का बड़ा बयान
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए कई अपशब्द, जानें- कितना है रन टाइम?
‘हैवान’ को कौन सा मिला सर्टिफिकेट, कितना है रन टाइम, जानें यहां
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक, रोहित नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक, रोहित नंबर-1
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
Salt Storage Tips: गैस चूल्हे के पास रखती हैं नमक? तुरंत बदलें ये 1 आदत
गैस चूल्हे के पास रखती हैं नमक? तुरंत बदलें ये 1 आदत
SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी
SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी
Embed widget