एक्सप्लोरर

Bike ki Baatein: गर्मियों के मौसम में इन टिप्स को अपनाकर अपनी बाइक का रख सकते हैं ध्यान, नहीं होगी कोई परेशानी 

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है ऐसे में हमे खुद के साथ-साथ अपनी बाइक का भी ख्याल रखने की जरूरत होती है ताकि हमारी ज़रूरत के वक्त धोखा ने दे. तो चलिए जानते हैं कुछ टिप्स के बारे में.

Bike Tips for Summers: देश में गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और समय के साथ इसमें और अधिक बढ़ोतरी होगी. इस मौसम में हमें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में हमें अपने साथ साथ अपने वाहनों का भी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. इसलिए आज हम आपको आपकी बाइक के लिए कुछ ऐसे जरूरी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप गर्मियों में अपनी बाइक का ख्याल रख सकते हैं.  

टायर प्रेशर को रखें मेंटेन  

किसी भी वाहन के लिए उसका टायर सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है. इसलिए इसके प्रेशर को हमेशा मेंटेन रखना बहुत आवश्यक होता है. टायरों के लिए प्रेशर सर्दियों और गर्मियों के लिए अलग-अलग होता है. इसलिए आपको अपनी बाइक के यूजर मैनुअल के अनुसार अपनी बाइक के टायर प्रेशर को मेंटेन रखना चाहिए. यदि वाहन के टायर प्रेशर को मेंटेन न रखा जाए तो इससे माइलेज कम होने के साथ ही दुर्घटना होने की भी संभावना बढ़ जाती है. 

सभी लिक्विड की करें जांच

बाइक में बहुत तरह के फ्लूड का इस्तेमाल होता है, जिसमें इंजन ऑयल, ब्रेक ऑयल, पेट्रोल आदि शामिल हैं. इन्हें बाइक में हमेशा मेंटेन रखना बहुत जरूरी होता है. खासकर गर्मियों में इनका खास ख्याल रखने की जरूरत होती है क्योंकि अधिक गर्मी के कारण इनके सूखने की संभावना रहती है. सभी फ्लूड के मेंटेन होने से बाइक के सभी पुर्जे अच्छी तरह से काम करते हैं, जिससे आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है. 

पूरा न भरें फ्यूल टैंक 

बहुत सारे लोग अपनी बाइक के फ्यूल टैंक को पूरा भरा लेते हैं, जो कि गर्मियों के मौसम में बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. क्योंकि गर्मी के कारण तेल फैलता है और अगर टैंक में जगह नहीं होगी फ्यूल के बाहर छलकने और आग लगने का भी खतरा रहता है. इसलिए गर्मियों में वाहनों के फ्यूल टैंक को थोड़ा कम ही भरना चाहिए. 

खरीदें बढ़िया बीमा पालिसी  

ऊपर बताए गए टिप्स के अलावा आपको अपनी बाइक को सुरक्षित रखने के लिए एक अच्छी कंपनी का इंश्योरेंस जरूर लेना चाहिए. क्योंकि अपने वाहन का बहुत अधिक ध्यान रखने के बाद भी इनमें कुछ न कुछ समस्या आ सकती है, जिसमें कुछ टूट फूट या दुर्घटना भी शामिल है. इन कारणों से हुए नुकसान की भरपाई आपको बीमा क्लेम के जरिए मिल सकती है, इसलिए अपने वाहन का बीमा एक्सपायर जीने पर उसे रिन्यू जरुर करवाएं.

यह भी पढ़ें :- इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में 5 दिलचस्प बातें जो आपको नहीं पता होंगी, जानने के बाद खरीदने को हो जाएंगे मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget