एक्सप्लोरर

New Hero Xpulse 200 4V: लॉन्च हो गयी हीरो की नई स्पोर्ट्स बाइक एक्सपल्स 200 4वी, जानें किससे होगा मुकाबला! 

Hero Sports bike: हीरो की इस स्पोर्ट्स बाइक से मुकाबला करने वाली बाइक्स में होंडा सीबी 200X, सुजुकी वी-स्ट्रोम एसएक्स 250, केटीएम एडवेंचर 250 जैसी बाइक्स शामिल हैं.

New Hero Xpulse 200 4V Launched: स्पोर्ट्स बाइक के शौकीनों के लिए आज हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी हीरो एक्सपल्स 200 4वी बाइक को लॉन्च कर दिया. इस बाइक को आधिकारिक डीलरशिप  पर जाकर खरीदा जा सकता है. आगे हम इस स्पोर्ट बाइक की कीमत और फीचर्स की जानकारी देने जा रहे हैं.

कीमत

हीरो की इस नई स्पोर्ट बाइक को 1.43 लाख रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर खरीदा जा सकता है.

इंजन

हीरो की इस नई बाइक को OBD2 और E20 कम्प्लाइंट इंजन के साथ पेश किया गया है, जोकि 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग फ्यूल पर चलें में सक्षम है. इसके अलावा इसके इंजन की बात करें तो इसमें 200cc फोर वाल्व ऑयल-कूल्ड बीएस VI इंजन दिया गया है, जो 8000rpm पर 19hp की पावर और 6500rpm पर 17.35Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा इसमें मौजूद OBD-II डिवाइस कैटेलिटिक कनवर्टर को मॉनिटर कर फ्यूल इफिशिएंसी को बढ़ने का काम करती है और इसमें किसी तरह के मालफंक्शन मिलने पर नोटिफिकेशन देने का काम करती है.

डिजाइन

इस नई हीरो एक्सपल्स 200 4वी बाइक में टॉलर रैली स्टाइल की विंडशील्ड और एलईडी डीआरएल के साथ के साथ नई क्लास डी एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ अपडेट किया गया है. इसके अलावा इसके फुट पेग की पोजीशन को 35mm नीचे और 8mm पीछे की तरफ सेट किया गया है. इसके अलावा इसमें एक लगेज प्लेट के साथ यूएसबी चार्जर की सुविधा भी दी गयी है.

ग्राउंड क्लीयरेंस

नई हीरो एक्सपल्स 200 4वी प्रो वेरिएंट फुली एडजस्टेबल है, जिसके फ्रंट सस्पेंशन को 250mm और पिछले सस्पेंशन को 220mm तक एडजस्ट किया जा सकता है. इसकी सीट की ऊंचाई 850mm ग्राउंड क्लीयरेंस 270mm और हैंडल बार को ऑफ रोड के हिसाब से एडजस्ट किया गया है.

कलर ऑप्शन

इस स्पोर्ट बाइक को बोल्ड ग्राफिक्स और स्ट्राइकिंग ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन के साथ मैट, नेक्सस ब्लू, टेक्नो ब्लू और इसके बेस वेरिएंट को ब्लैक स्पोर्ट्स रेड के साथ पेश किया गया है. वहीं इसके प्रो वेरिएंट को रैली एडिशन ग्राफिक के साथ पेश किया गया है.

इनसे होगा मुकाबला

हीरो की इस स्पोर्ट्स बाइक से मुकाबला करने वाली बाइक्स में होंडा सीबी 200X, सुजुकी वी-स्ट्रोम एसएक्स 250, केटीएम एडवेंचर 250 जैसी बाइक्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Discount Offers: होंडा की गाड़ियों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, खरीदने का मन हो तो देर मत कीजिये!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Upcoming Bikes in India : अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget