एक्सप्लोरर

हाईवे पर हर 25 किमी पर मिलेंगे चार्जिंग स्टेशन, सरकार ने उठाया ये कदम

फेम इंडिया योजना के दूसरे चरण के तहत 16 राजमार्गों और नौ एक्सप्रेसवे पर 1,576 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी गई है.

भारी उद्योग मंत्रालय ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (फेम) इंडिया योजना के दूसरे चरण के तहत 16 राजमार्गों और नौ एक्सप्रेसवे पर 1,576 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी है. MHI ने एक बयान में कहा, फेम इंडिया योजना के दूसरे चरण के तहत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना के लिए पांच साल (2019-20 से 2023-24) की अवधि के लिए 1,000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है.

इसने योजना के दूसरे चरण के तहत पहले ही 25 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के 68 शहरों में 2,877 चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी गई थी. इसके पहले चरण के तहत करीब 43 करोड़ रुपये की लागत के लिए लगभग 520 चार्जिंग स्टेशन/बुनियादी ढांचे को मंजूरी दी थी.

विद्युत मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राजमार्ग के दोनों किनारों पर प्रत्येक 25 किमी पर कम से कम एक चार्जिंग स्टेशन होगा और साथ ही राजमार्ग के दोनों किनारों पर हर 100 किमी पर लंबी दूरी/भारी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कम से कम एक चार्जिंग स्टेशन होगा. शहर के लिए 3 किमी x 3 किमी के ग्रिड में कम से कम एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा.

कुछ एक्सप्रेसवे पर भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. इनमें मुंबई-पुणे (ईईएसएल द्वारा 10 चार्जिंग स्टेशन), अहमदाबाद-वडोदरा (ईईएसएल द्वारा 10 चार्जिंग स्टेशन), दिल्ली आगरा यमुना (ईईएसएल द्वारा 20) बेंगलुरु-चेन्नई (बीईएल द्वारा 30), आगरा-लखनऊ (आरईआईएल द्वारा 40) शामिल हैं.

उधर, केंद्रीय सड़क, राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आत्मनिर्भर, सुखी, समृद्ध और संपन्न भारत बनाने के मोदी सरकार के संकल्प के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि वर्ष 2024 तक भारत का सड़क आधारभूत ढांचा अमेरिका के बराबर हो जायेगा जिससे विकास एवं आर्थिक वृद्धि होगी तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. 

उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक हमारा प्रयास उस परियोजना को पूरा करने की है जिससे श्रीनगर से 20 घंटे में मुंबई पहुंचा जा सके. सड़क आधारभूत ढांचे के विकास कार्यो का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार कई अन्य परियोजनाओं पर काम कर रही है जिससे दिल्ली से जयपुर, हरिद्वार और देहरादून दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें-
कभी भी रेड लाइट पार की है तो तुरंत ऐसे देखें कि चालान कटा या नहीं
पहाड़ों के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाने के लिए कैसी कारें होती हैं बेस्ट? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget