एक्सप्लोरर

Off-Road King है Force Gurkha 2026 SUV, दमदार इंजन और 4X4 सिस्टम से Thar को देती है टक्कर

Force Gurkha 2026 एक दमदार ऑफ-रोड SUV है जो Mahindra Thar को सीधी टक्कर देती है. आइए इसकी कीमत, इंजन, माइलेज और खास फीचर्स पर नजर डालते हैं.

अगर आप ऐसी SUV खरीदना चाहते हैं जो खराब रास्तों, पहाड़ों और जंगलों में भी आसानी से चल सके, तो Force Gurkha 2026 आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. दरअसल, ये SUV खास तौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए बनाई गई है और इसी वजह से इसे अक्सर Mahindra Thar की सीधी टक्कर माना जाता है. मजबूत बॉडी, High ग्राउंड क्लीयरेंस और पावरफुल 4x4 सिस्टम के कारण ये कार एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के बीच काफी पॉपुलर है.

Force Gurkha की कीमत

Force Gurkha की कीमत Mahindra Thar से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन इसमें मिलने वाली ऑफ-रोड कैपेसिटी इसे खास बनाती है. इसका 3-डोर मॉडल लगभग 15.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है. वहीं 5-डोर 7-सीटर वेरिएंट की कीमत करीब 17.27 लाख रुपये तक जाती है. अगर आपको फैमिली के साथ सफर करना है और साथ ही ऑफ-रोडिंग का मजा भी लेना है, तो 5-डोर मॉडल बेहतर माना जाता है क्योंकि इसमें ज्यादा जगह मिलती है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Force Gurkha में 2.6-लीटर FM 2.6 CR CD टर्बो डीजल इंजन दिया गया है. यह इंजन लगभग 138 bhp पावर और 320 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 4x4 सिस्टम मिलता है, जिससे ये SUV मुश्किल रास्तों पर भी मजबूत पकड़ बनाए रखती है. Mahindra Thar के इंजन से तुलना करें तो Gurkha का इंजन बड़ा है और ज्यादा टॉर्क देता है, इसलिए ऑफ-रोडिंग में इसका प्रदर्शन काफी अच्छा माना जाता है.

माइलेज और मजबूती

Force Gurkha का माइलेज लगभग 14 से 15 kmpl तक बताया जाता है, हालांकि यह सड़क और ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करता है. इसकी मजबूत लैडर-फ्रेम चेसिस, High ग्राउंड क्लीयरेंस और 700 mm तक पानी में चलने की कैपेसिटी इसे मुश्किल रास्तों के लिए स्मूथ बनाते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

नई Force Gurkha में अब कई मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं. इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा 16-इंच अलॉय व्हील्स, LED हेडलाइट्स और रूफ रेल्स इसे स्टाइलिश बनाते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं. बता दें कि Force Gurkha की सबसे बड़ी ताकत इसकी ऑफ-रोड कैपेसिटी है. इसमें डिफरेंशियल लॉक, 37 डिग्री अप्रोच एंगल और 25 डिग्री डिपार्चर एंगल जैसी खूबियां मिलती हैं, जिससे यह खराब रास्तों पर भी आसानी से चल सकती है. 

यह भी पढ़ें:-

सिर्फ 3 हजार रुपये की EMI पर मिल जाएगा ये शानदार स्कूटर, बस देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज वाली कारें बनाएंगी कंपनियां, सरकार लाने जा रही नियम
कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज वाली कारें बनाएंगी कंपनियां, सरकार लाने जा रही नियम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget