एक्सप्लोरर

सर्दियों में कार के शीशे पर जमने वाले फॉग से हैं परेशान? इन क्विक टिप्स से सब हो जाएगा आसान

Fog in Winter: जब बाहर ठंड होती है और कार के अंदर गर्मी या नमी ज्यादा होती है, तो कांच पर भाप जम जाती है. इससे सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता है. आइए इससे बचने के टिप्स जानते हैं.

आजकल सर्दियों के मौसम में गाड़ी चलाते समय विंडशील्ड पर फॉग जमना एक आम समस्या है. जब बाहर ठंड होती है और कार के अंदर गर्मी या नमी ज्यादा होती है, तो कांच पर भाप जम जाती है. इससे सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता और ड्राइविंग करना मुश्किल हो जाता है. कई बार यह हादसों का कारण भी बन सकता है, इसलिए समय रहते फॉग हटाना बहुत जरूरी है. आइए कुछ आसान तरीकों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना परेशानी के साफ और सुरक्षित ड्राइविंग का मजा ले सकते हैं.

जैसे ही आपको शीशे पर फॉग दिखे, तुरंत कार का AC ऑन कर दें. तापमान सबसे कम रखें और फैन की स्पीड तेज कर दें. एयरफ्लो को सीधे विंडशील्ड की ओर रखें. इससे 20 से 30 सेकंड में शीशा साफ हो जाता है. ध्यान रखें कि AC का रीसर्कुलेशन मोड बंद होना चाहिए, ताकि अंदर की नमी बाहर निकल सके.

कैसे करें सही इस्तेमाल? 

अगर ठंड ज्यादा है और आपको हीटर की जरूरत है, तो फ्रंट डीफ्रॉस्टर ऑन करें. हीटर को तेज रखें और एयरफ्लो को फ्रेश एयर मोड पर सेट करें. इससे गर्म हवा सीधे शीशे पर जाएगी और 1–2 मिनट में फॉग हट जाएगा. पीछे की खिड़की साफ रखने के लिए रियर डीफ्रॉस्टर भी ऑन कर सकते हैं.

ये हैं आसान देसी उपाय

घर में रखी शेविंग क्रीम या कच्चा आलू भी फॉग रोकने में मदद करता है. शेविंग क्रीम को साफ कपड़े से शीशे के अंदर लगाकर पोंछ दें. इसी तरह आलू को काटकर उसका गूदा कांच पर रगड़ें. इससे शीशे पर एक पतली परत बन जाती है, जो नमी जमने नहीं देती और काफी देर तक फॉग नहीं आता.

नमी कम करने के आसान तरीके

कार के अंदर नमी कम रखने के लिए सिलिका जेल पैक, कैट लिटर या dehumidifier रखें. ये हवा की नमी सोख लेते हैं. रात में कार पार्क करते समय विंडशील्ड पर सनशेड लगाना भी फायदेमंद होता है, जिससे सुबह ओस नहीं जमती. बता दें कि सर्दियों में विंडशील्ड पर फॉग आना आम बात है, लेकिन सही तरीके अपनाकर इसे आसानी से हटाया जा सकता है. AC, डीफ्रॉस्टर और कुछ देसी उपाय आपकी ड्राइव को सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं. थोड़ी सी समझदारी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है.

ये भी पढ़ें-

अब बिना पेट्रोल और डीजल के चलेगी Tata Sierra, आ रहा नया मॉडल, जानिए खासियत 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget