एक्सप्लोरर

इस तारीख से सभी के लिए जरूरी होगा FASTag, जानें क्या है ये और कहां से करें इसे हासिल

NHAI 15 फरवरी से बूथों पर 100 फीसदी कैशलेस टोल लेने की कोशिश कर रहा है. अभी 75 से 80 फीसदी लोग ही फास्टैग के जरिए पेमेंट कर रहे हैं.

केंद्र सरकार ने पूरे देश में अब FASTag को मेंडेटरी कर दिया है. मतलब अब हाईवे पर टोल देते समय इसी के जरिए पेमेंट करना होगा. पहले इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था, वहीं अब सरकार इसे आगे बढ़ाने के मूड में नजर नहीं आ रही है. अब 15 फरवरी तक सभी वाहनों पर FASTag स्टीकर लगाना अनिवार्य होगा. इससे पहले दिसंबर में FASTag को लागू करने की नई समय सीमा के बढ़ीकर 15 फरवरी 2021 की गई थी.

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस साल की शुरुआत में ही ये ऐलान किया था कि टोल बूथ एक जनवरी 2021 से कैश पेमेंट या अन्य किसी मोड से टोल नहीं लिया जाएगा. NHAI के मुताबिक टोल पेमेंट्स में FASTag की अभी हिस्सेदारी 75 से 80 फीसदी है. इसका मतलब ये है कि 100 वाहनों में करीब 80 वाहन FASTag का यूज कर रहे हैं.

क्या होता है FASTag? FASTag एक टैग और स्टिकर है जिसे कार में आगे की तरफ लगाया जाता है. वहीं हाईवे पर टोल प्लाजा पर लगे स्कैनर गाड़ी पर लगे स्टीकर से डिवाइस रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टेकनीक के जरिए स्कैन कर लेते हैं और जगह के हिसाब से पैसे अपने आप बैंक अकाउंट से वसूल लिए जाते हैं. ये काफी सुविधाजनक है. इसके माध्यम से गाड़ी को टोल पर रोकने की जरूरत नहीं पड़ती है. अगर फास्टैग किसी प्रीपेड अकाउंट या फिर डेबिट/क्रेडिट कार्ड से लिंक नहीं है तो आपको इसे रिचार्ज कराना होगा.

यहां से मिलेगा FASTag अगर आपने अभी तक अपनी गाड़ी पर FASTag स्टीकर नहीं लगवाया है तो आपको जल्द लगवा लेना चाहिए. आप इसे PayTM, Amazon, Snapdeal आदी से खरीद सकते हैं. साथ ही देश के 23 बैंकों के जरिए भी इसे अवेलेबल कराया जा सकता है. इनके अलावा सड़क परिवहन प्राधिकरण ऑफिस में भी इनकी बिक्री होती है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) अपनी सहायक भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) के जरिए FASTag की बिक्री और संचालन किया जाता है.

ये है कीमत NHAI के अनुसार FASTag की कीमत 200 रुपये है. इसमें आप कम से कम 100 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं. जब तक फास्टैग स्कैनर पर स्कैन करेगा तब तक ये काम करेगा.

ये भी पढ़ें

Maruti Suzuki Swift नए अवतार में होगी लॉन्च, पहले से दमदार होगा इंजन टॉप 5 सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार, जानिए क्या है कीमत और माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget