FASTag Charge: 3075 या 1500 रुपये, दोनों देने होंगे या एक? जानें नियम
FASTag Charges: फास्टैग पर 3075 रुपये या 1500 रुपये, दोनों पैसे देने होंगे या सिर्फ एक? जानिए टोल पास के सभी नए नियम और सही जानकारी.

जब भी आप एक्सप्रेसवे या हाईवे से निकलते हैं तो दिमाग में टोल कटने की बात जरूर चलती रहती है. जबकि इन दिनों सोशल मीडिया और हर जगह टोल की ही बात चल रही है. क्योंकि 1 नवंबर से सरकार टोल के चार्जेज में कुछ बदलाव करने जा रही है. जिसके बाद लोगों के दिमाग में कई तरह के सवाल चल रहे हैं. लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह आ रहा है कि आखिर 3,075 रुपये और 1,500 रुपये का क्या चक्कर है.
लोग यह भी सोच रहें हैं कि क्या अब ये दोनों पैसे चुकाने होंगे या फिर इनमें से कोई एक ही भुगतान करना है. अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको ज्यादा परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम इस खबर में आपकी यह मुश्किल हो खत्म कर देंगे और आपको बताएंगे कि आखिर आपको कौन सा रिचार्ज करना है.
क्या है 3,075 रुपये वाला चार्ज?
सबसे पहले बात करते हैं 3,075 रुपये वाला अमाउंट की जो देश भर के नेशनल हाईवे के लिए मिलने वाला एनुअल पास है. यदि आप निजी या नॉन-कमर्शियल कार, जीप या वैन चलाते हैं और अक्सर लंबी यात्राओं पर निकलते हैं.
तो यह पास आपके बहुत काम आ सकता है. इस पास को लेने पर आपको एक साल तक या फिर अधिकतम 200 टोल क्रॉसिंग तक की सुविधा मिलती है. जिसका मतलब यह है कि देश भर के लगभग सभी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर यह पास मान्य होगा और आपको बार-बार बैलेंस कटने की टेंशन नहीं रहेगी. यह उन लोगों के लिए सबसे बढ़िया विकल्प है जो महीने में कई बार अलग-अलग शहरों के बीच कार से लंबी ड्राइविंग करते हैं.

यह भी पढ़ें: EV Market: दुनिया में EV गाड़ियों का असली किंग कौन? जानें चौंकाने वाले आंकड़े
1,500 रुपये वाला है लोकल पास
आपको बता दें कि 1,500 रुपये वाला पास लोकल वाहन चालकों के लिए तय किया गया है. यह पास उन लोगों को दिया जाता है जो किसी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे के भीतर रहते हैं और रोज किसी न किसी काम से उस रास्ते से गुजरते हैं.
यदि वह टोल प्लाजा किसी म्युनिसिपल या स्थानीय शहरी सीमा से बाहर है तो इसका सालाना शुल्क 1,500 रुपये लगता है. वहीं अगर वह टोल प्लाजा किसी म्युनिसिपल या शहरी सीमा के भीतर आता है तो इसका सालाना शुल्क 3,000 रुपये तक हो जाता है. यह पास पूरे देश के लिए नहीं बल्कि सिर्फ उसी एक विशेष टोल के लिए काम करता है.

क्या दोनों पैसे देने होंगे?
अब आते हैं सबसे बड़े सवाल पर कि क्या दोनों के पैसे देने होंगे तो इस का जवाब है कि आपको दोनों पैसे बिल्कुल नहीं देने हैं. यह पूरी तरह से आपकी अपनी ड्राइविंग और ट्रैवलिंग की जरूरत पर निर्भर करता है. यदि आप लंबे सफर पर जाने वाले मुसाफिर हैं और पूरे देश के हाईवे का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपनी गाड़ी के लिए 3,075 रुपये वाला ऑल-इंडिया एनुअल पास ले सकते हैं.
वहीं अगर आप किसी स्थानीय टोल के पास ही रहते हैं और आपका आना-जाना सिर्फ उसी एक रास्ते पर है तो आप अपनी लोकेशन के हिसाब से 1,500 रुपये या 3,000 रुपये वाला लोकल पास चुन सकते हैं. आपको अपनी जरूरत के अनुसार इन दोनों में से केवल एक ही पास के पैसे चुकाने होते हैं दोनों का भुगतान एक साथ करने की कोई जरूरत नहीं है.
यह भी पढ़ें: कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?






















