एक्सप्लोरर

Luxury Electric SUVs: लग्जरी वाहन निर्माता कंपनियां करने वाली हैं भारत में कई नई इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग 

Upcoming Electric Cars: JATO डायनेमिक्स का दावा है कि इलेक्ट्रिक लग्जरी वाहनों के बढ़ते चलन से दुनिया भर में लग्जरी कारों की मांग बढ़ रही है.

Upcoming Electric SUVs: पिछले कुछ वर्षों में कई इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च करने के बाद, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, वोल्वो, लेक्सस, जगुआर लैंड रोवर जैसे लग्जरी कार ब्रांड अब भारत में इलेक्ट्रिक SUVs लाने की तैयारी कर रही हैं. वैश्विक ऑटोमोटिव डेटा विश्लेषण फर्म JATO डायनेमिक्स से प्राप्त डेटा से पता चलता है कि अगले कुछ वर्षों में कम से कम 10 इलेक्ट्रिक एसयूवी कारों के देश में की उम्मीद है.

मर्सिडीज बेंज

अपने इलेक्ट्रिक वाहन लाइन-अप में एसयूवी को शामिल करने के साथ, अधिकतर लग्जरी कार ब्रैंड्स अपनी कुल बिक्री का 15-25 प्रतिशत नॉन-आईसीई मॉडल्स के होने की योजना पर काम कर रहे हैं. मर्सिडीज बेंज 2027 तक ईवी की अपनी कुल बिक्री में एक चौथाई प्राप्त करने की उम्मीद कर रही है. अगले  कुछ समय में कंपनी नई इलेक्ट्रिक SUVs लाने की तैयारी कर रही है. JATO डायनेमिक्स के अनुसार, EQS, EQB और EQC ई-सेडान पेश करने के बाद, देश की सबसे बड़ी लग्जरी कार निर्माता EQA, EQE और EQS के SUV वर्जन लाने पर विचार कर रही है. हालांकि, मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है. 

ऑडी इंडिया

एक अन्य जर्मन लक्ज़री कार निर्माता, ऑडी भारत में फिलहाल पांच इलेक्ट्रिक कारें e-tron 50, e-tron 55, e-tron Sportback 55, e-tron GT और RS e-tron GT की बिक्री करती है. कंपनी अपनी Q8 ई-ट्रॉन को 2023 की तीसरी तिमाही में लॉन्च करेगी. इसे पूरी तरह भारत में तैयार किया जाएगा. ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह डिलियन ने कहा, "हमारी इलेक्ट्रिक कारों की प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक है, जो हमें विश्वास दिलाती है कि देश में इलेक्ट्रिक स्वीकृति हमारे अनुमान से कहीं अधिक तेजी से होगी". भारत में, बीएमडब्ल्यू ग्रुप वर्तमान में iX, i4, i7 और मिनी इलेक्ट्रिक जैसी ई-कारों की बिक्री करती है. अगले कुछ महीनो में अन्य नए मॉडल्स की लॉन्चिंग देखने को मिल सकती है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है 

वोल्वो कार्स इंडिया

वोल्वो कार्स इंडिया, जिसका लक्ष्य 2030 तक जीरो कार्बन एमिशन वाले वाहनों से अपनी कुल बिक्री का 100 प्रतिशत हासिल करना है, ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह इस साल अपनी C40 रिचार्ज क्रॉसओवर लाने की तैयारी कर रही है. साथ ही कंपनी अपनी ईजीX90 SUV भी लॉन्च करेगी जिसे 2024 में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा.  

जगुआर और लेक्सस 

ऐसी संभावना है कि जेएलआर और लेक्सस भारत में 2025 तक क्रमशः ऑल-इलेक्ट्रिक लैंड रोवर और यूएक्स 300ई को लॉन्च करेगी. हालांकि, दोनों कंपनियों ने इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है 

अन्य कंपनियों ने कर दी है शुरूआत 

जहां तक टाटा मोटर्स, एमजी मोटर इंडिया और महिंद्रा और महिंदा जैसी बड़ी कार निर्माता कम्पनियां पहले ही नेक्सन ईवी, ईवी मैक्स, जेडएस ईवी और एक्सयूवी400 और बीएमडब्ल्यू और वोल्वो जैसे प्रीमियम कार ब्रांड्स ने पिछले साल क्रमशः iX और XC40 रिचार्ज के साथ इस बाजार में प्रवेश किया था. 

JATO डायनेमिक्स का दावा है कि इलेक्ट्रिक लग्जरी वाहनों के बढ़ते चलन से दुनिया भर में लग्जरी कारों की मांग बढ़ रही है. इसके अतिरिक्त, लग्जरी ई-एसयूवी पहले से ही व्यावहारिक और आरामदायक बॉडी स्टाइल के साथ बहुत कम रनिंग कॉस्ट और एक पर्यावरण के अनुकूल इमेज के साथ लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें :- टाटा मोटर्स करने वाली है अपने लाइनअप को अपडेट, जल्द बाजार में आएंगी ये कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget