एक्सप्लोरर

Electric Cars: इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ये हो सकती हैं दिक्कतें, खरीदने से पहले समझ लें ये बातें

पेट्रोल या डीजल कारों के मुकाबले, इलेक्ट्रिक कारों की खरीद के लिए शुरुआत में ही अधिक खर्च करना पड़ता है, जिस कारण इलेक्ट्रिक वाहन शुरू में कुछ सालों के लिए महंगा विकल्प होता है.

Electric Car Problems: भारत सहित दुनियभर में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. जिसे देखते हुए तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियां हर प्राइस रेंज में अपने अलग अलग मॉडल्स को बाजार में लाने का प्रयास कर रही हैं. भारत में टाटा मोटर्स, एमजी मोटर्स, हुंडई, सिट्रोएन सहित कुछ लग्जरी कार कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करती हैं. यह वाहन पर्यावरण के लिए अनुकूल हैं, लेकिन इनके ढेर सारे फायदों के साथ इनमें कुछ परेशानियां भी हैं, जिन्हें आपको एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले जरूर अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए. तो चलिए जानते हैं इलेक्ट्रिक कारों से जुड़ी समस्याओं के बारे में.  

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी

कई विकसित देशों में इलेक्ट्रिक वाहन बहुत अधिक सफल हैं, क्योंकि वहां इनके लिए मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है. लेकिन फिलहाल भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की बहुत कमी है. देश में पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशंस अभी केवल कुछ बड़े शहरों में ही उपलब्ध हैं, और वहां भी इनकी संख्या पर्याप्त नहीं है.  

बैटरी कैपेसिटी

इलेक्ट्रिक कारें एक बार चार्ज करने पर एक निश्चित दूरी तक ही चल सकती हैं. जिस कारण इन्हें लंबी यात्रा पर अचानक नहीं ले जाया जा सकता है. क्योंकि इन्हें चार्ज होने में अधिक समय लगता है और हर जगह इन्हें चार्ज करने के लिए पर्याप्त साधन भी मौजूद नहीं हैं. इसे लंबी दूरी पर ले जाने के लिए आपको पूरे प्लानिंग की जरूरत होती है. 

बैटरी क्षमता में कमी 

समय पर इस्तेमाल के साथ साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी परफॉर्मेंस और क्षमता में कमी आने लगती है. जिससे धीरे धीरे रेंज और पॉवर घटने लगती है. इसके लिए बैटरी चार्जिंग और डिस्चार्जिंग के पूरे तरीके को अच्छे से समझना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो बैटरी की लाइफ बहुत तेजी से कम हो जाती है, और इन्हें बदलवाना काफी महंगा होता है.

ज्यादा कीमत

पेट्रोल या डीजल कारों के मुकाबले, इलेक्ट्रिक कारों की खरीद के लिए शुरुआत में ही अधिक खर्च करना पड़ता है, जिस कारण इलेक्ट्रिक वाहन शुरू में कुछ सालों के लिए महंगा विकल्प होता है. हालांकि इसकी भरपाई कुछ सालों में फ्यूल पर होने वाले खर्च की बचत करके हो सकती है.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा थार 5-डोर में मिलेगा सनरूफ, मारुति सुजुकी की 5-डोर जिम्नी से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget