एक्सप्लोरर

Mahindra Thar: महिंद्रा थार 5-डोर में मिलेगा सनरूफ, मारुति सुजुकी की 5-डोर जिम्नी से होगा मुकाबला

महिंद्रा अपनी सबकॉम्पैक्ट SUV एक्सयूवी 300 का भी फेसलिफ्ट वर्जन बाजार में लाने वाली है, जो 2023 के अंत में डेब्यू करेगी. इसके अलावा जल्द ही बोलेरो नियो प्लस को भी पेश किया जा सकता है.

Mahindra Thar 5-Door: वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले साल 2024 में अपनी 5-डोर महिंद्रा थार को भारत में लॉन्च करने वाली है. कंपनी इसकी टेस्टिंग शुरू कर चुकी है. इस एसयूवी की नई स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें एक सिंगल पैनल सनरूफ मिलेगा. इस लाइफस्टाइल एसयूवी को सॉफ्ट-टॉप विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है जो इसके 3-डोर वर्जन में नहीं मिलता है. यह अपने मौजूदा मॉडल की तुलना में 300mm लंबे व्हीलबेस के साथ आएगी. साथ ही इसमें बड़ा अधिक सुविधाएं से लैस केबिन मिलेगा. इसका मुकाबला 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी से होगा, जिसे 7 जून 2023 को लॉन्च किया जाएगा, इसमें एक 1.5 पेट्रोल इंजन को मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ दिया गया है.

फीचर्स

महिंद्रा थार 5 डोर एसयूवी में AdrenoX सॉफ्टवेयर, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, सनग्लास होल्डर और मल्टीपल स्टोरेज स्पेस के साथ अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है. इसमें रूफ माउंटेड स्पीकर्स, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी कलर इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, पावर एडजस्टेबल ओआरवीएम, क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है. इसमें कई सीटिंग ऑप्शन देखने को मिलेंगे.  

पावरट्रेन 

मीडिया रिपोर्ट्स के 5-डोर थार में इसके मौजूदा 3-डोर वर्जन वाला ही 2.2L डीजल और 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है. जिसमें क्रमशः 200bhp/370-380Nm और 172bhp/370Nm का आऊटपुट मिलता है. इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. यह ऑफ-रोड एसयूवी 4X2 और 4X4 ड्राइवट्रेन विकल्पों के साथ आएगी.

ये मॉडल्स भी होंगे अपडेट

महिंद्रा अपनी सबकॉम्पैक्ट SUV एक्सयूवी 300 का भी फेसलिफ्ट वर्जन बाजार में लाने वाली है, जो 2023 के अंत में डेब्यू करेगी. इसके अलावा जल्द ही बोलेरो नियो प्लस को भी पेश किया जा सकता है. यह कार 1.5L डीजल इंजन के साथ आएगी, जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. यह इंजन 100bhp की पॉवर और 260Nm का टार्क जेनरेट करता है.

यह भी पढ़ें :- अगले साल आएगी किआ सोनेट फेसलिफ्ट, मिलेंगे ये बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget