Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
क्या आप अपनी पुरानी कार में गर्मियों के लिए वेंटिलेटेड सीट लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो इसके लिए जानें आफ्टरमार्केट किट की कीमत, फिटिंग का खर्च और किन जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है.

गर्मियों में कार चलाते समय पसीने और सीट से चिपकने की परेशानी काफी आम है. नई कारों में अब वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स मिलने लगे हैं, लेकिन अगर आपकी पुरानी कार में यह सुविधा नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं कि आप इसे इस्तेमाल नहीं कर सकते. आफ्टरमार्केट वेंटिलेटेड सीट किट के जरिए पुरानी कार में भी सीट कूलिंग या ventilation की सुविधा जोड़ी जा सकती है. हालांकि इसकी कीमत कार के मॉडल, सीट के डिजाइन, किट की क्वालिटी और इंस्टॉलेशन के तरीके पर निर्भर करती है.
आफ्टरमार्केट वेंटिलेटेड सीट और कंपनी से मिलने वाली फैक्ट्री-फिटेड ventilated seat बिल्कुल एक जैसी नहीं होती. आफ्टरमार्केट सिस्टम में आमतौर पर सीट के अंदर छोटे इलेक्ट्रिक फैन लगाए जाते हैं, जो सीट के छेदों के जरिए हवा का circulation करते हैं. इसलिए इसे AC जैसी cooling समझना नहीं चाहिए.
वेंटिलेटेड सीट की कीमत
आफ्टरमार्केट वेंटिलेटेड सीट की कीमत का कोई एक तय नहीं है. बाजार में साधारण seat ventilation fan kits कुछ हजार रुपये से शुरू होती हैं, जबकि बेहतर क्वालिटी और ज्यादा फीचर्स वाले सिस्टम की कीमत काफी अधिक होती है. अगर सिर्फ सामान्य ventilation की सुविधा चाहिए, तो एक सीट पर किट और फिटिंग मिलाकर लगभग 5,000 से 10,000 के आसपास खर्च आ सकता है. वहीं बेहतर क्वालिटी, ज्यादा शक्तिशाली सिस्टम या प्रीमियम upholstery work के साथ यह खर्च 10,000 से 20,000 या उससे अधिक प्रति सीट भी पहुंच सकता है.
सिर्फ पंखा लगाना ही काफी नहीं
वेंटिलेटेड सीट लगाने के लिए केवल fan खरीदना पर्याप्त नहीं है. सीट के अंदर ventilation के लिए सही तरीके से channels या perforations बनाने पड़ सकते हैं. इसके बाद fan, wiring और control switch को सुरक्षित तरीके से फिट करना होता है. अगर आपकी कार की सीट में पहले से perforated leather या ventilated upholstery नहीं है, तो upholstery में बदलाव का अतिरिक्त खर्च भी जुड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
हर सीट का डिजाइन अलग होता है
आमतौर पर ऐसी सीट जिसमें पर्याप्त cushioning और उपयुक्त upholstery हो, उसमें aftermarket ventilation system लगाना आसान होता है. लेकिन हर सीट का डिजाइन अलग होता है. अगर सीट में side airbags लगे हैं, तो यहां विशेष सावधानी जरूरी है. क्योंकि सीट की upholstery या wiring में गलत बदलाव airbag deployment और safety को प्रभावित कर सकता है.
इस बात का भी रखें ध्यान
कुछ आफ्टरमार्केट किट के लिए सीट के अंदर fan लगाने और हवा के passage के लिए upholstery में बदलाव करना पड़ता है. अगर सीट को गलत तरीके से काटा या खोला गया, तो उसकी original shape, comfort और durability प्रभावित हो सकती है. इसलिए सस्ती किट देखकर तुरंत फिटिंग करवाने के बजाय पहले यह पूछें कि installer आपकी सीट में किस तरह का modification करेगा.
यह भी पढ़ें: कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स






















