एक्सप्लोरर

MG Comet से लेकर Tata Punch EV तक, 10 लाख रुपये से कम कीमत में आती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें

Electric Cars Under 10 Lakh: अगर आप 10 लाख रुपये के बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए MG कॉमेट से लेकर टाटा पंच EV तक तीन बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं.

Cheapest Electric Cars in India: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. ईंधन की ऊंची कीमतें, पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने वाली सरकारी नीतियों ने इलेक्ट्रिक कारों को आम आदमी की पहुंच में ला दिया है. ऐसे में अगर आप 10 लाख रुपये के बजट में एक बेहतर फ्यूल-फ्री कार की तलाश कर रहे हैं, तो बाजार में कुछ शानदार ऑप्शन मौजूद हैं.

आइए जानते हैं भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध तीन बेस्ट इलेक्ट्रिक कारों के बारे में, जो अपनी रेंज, फीचर्स और कीमत के लिहाज से बेहतरीन है.

MG कॉमेट EV

MG कॉमेट EV भारत की सबसे सस्ती और शहरी उपयोग के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी कीमत 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह कार लगभग 230 किमी की प्रैक्टिकल रेंज देती है और इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट और फ्यूचरिस्टिक है, MG कॉमेट EV में शानदार केबिन टेक्नोलॉजी के साथ-साथ बैटरी-एज़-ए-सर्विस (Baas) का विकल्प भी उपलब्ध है, जिससे यह और भी किफायती हो जाती है. 

Tata Tiago EV

टाटा टियागो EV भारत की दूसरी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह कार ARAI द्वारा प्रमाणित 315 किमी की रेंज प्रदान करती है और एक विश्वसनीय, परिचित डिज़ाइन के साथ आती है. इसकी इंटीरियर क्वालिटी अच्छी है और इसमें DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है. टाटा टियागो EV उन उपभोक्ताओं के लिए एक विबेहतर कल्प है, जो कम कीमत में बेहतर माइलेज, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं. यह कार न केवल अर्बन बल्कि सबअर्बन इलाकों के लिए भी सही है.

Tata Punch EV

टाटा पंच EV एक SUV जैसी स्टाइल वाली कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह दो बैटरी विकल्पों-25 kWh और 35 kWhके साथ आती है, जिनमें 265 किमी और 365 किमी की रेंज मिलती है. टाटा पंच EV में SUV जैसा मजबूत लुक, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. यह कार हाल ही में देश की सबसे अधिक बिकने वाली EV में से एक बन चुकी है और इसकी वैरायटी बैटरी विकल्प इसे कई यूजर्स के लिए बेस्ट बनाती है. 

ये भी पढ़ें: -

क्या 1 लाख रुपये रुपये की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Kia Sonet? यहां जानिए EMI का पूरा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget