एक्सप्लोरर

क्या 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Kia Sonet? यहां जानिए EMI का पूरा गणित

Kia Sonet on EMI: किआ सोनेट के बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत 8.98 लाख रुपये है और टॉप मॉडल के लिए ऑन-रोड कीमत 18.61 लाख रुपये तक जाती है. आइए जानते हैं कि कैसे आप इसे EMI पर खरीद सकते हैं?

Kia Sonet SUV Finance Plan: भारतीय बाजार में किआ सोनेट एक लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV है, जोकि लॉन्चिंग के समय से ही काफी डिमांड में है. अगर आप किआ सोनेट को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे इस कार को डाउन पेमेंट और EMI पर खरीद सकते हैं. किआ सोनेट की कीमत की बात की जाए तो नई दिल्ली में इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख 99 हजार रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट के लिए एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख 75 हजार रुपये है.

किआ सोनेट के बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत 8.98 लाख रुपये है और टॉप मॉडल के लिए ऑन-रोड कीमत 18.61 लाख रुपये तक जाती है. अगर आप इस कॉम्पैक्ट SUV के बेस मॉडल को नई दिल्ली में 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के साथ खरीदते हैं तो आपको लगभग 7.98 लाख रुपये का लोन लेना होगा. आपको यह लोन 9.8 फीसदी ब्याज दर से 4 सालों के लिए मिल जाएगा.

क्या रहेगा EMI का हिसाब? 

किआ सोनेट के लिए ईएमआई की बात की जाए तो यह करीब 20 हजार रुपये होगी. अगर आपकी सैलरी 70 हजार से ज्यादा है तो इस कार को खरीदने पर विचार कर सकते हैं. एक बात ध्यान देने वाली यह है कि लोन और ब्याज दर बैंक और फाइनेंस कंपनी पर भी निर्भर करता है. 

Kia Sonet में मिलते हैं ये फीचर्स

किआ की ये कार कई तरह के फीचर्स से लैस है. इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है. साथ ही 10.25-इंच का डिजिटस इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी इस कार में लगा हुआ है. ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर का फीचर भी इस कार में है. सेफ्टी के लिहाज से, Kia Sonet सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड देती है, जो इसे बेहद सुरक्षित बनाता है.

इसके अलावा इसमें ABS और EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और लेवल 1 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं

यह भी पढ़ें:-

बस थोड़ा सा इंतजार, मार्केट में जल्द एंट्री लेंगी नई Dzire और Kylaq, जानें फीचर्स और कीमत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget