एक्सप्लोरर

इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करना होगा और भी आसान, गूगल मैप्स में आएगा ये फीचर

EV charging stations on Google Maps: इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन ढूंढना अब आसान हो सकता है, क्योंकि गूगल मैप्स में अब एक नए फीचर की एंट्री होने जा रही है.

EV charging stations on Google Maps: इलेक्ट्रिक कारों के मालिकों को अब चार्जिंग स्टेशन ढूंढने में परेशानी नहीं होगी. गूगल मैप्स अब लोगों की इस समस्या का समाधान करने जा रहा है. गूगल मैप्स में अब एक नया फीचर जुड़ रहा है, जिससे इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने के लिए स्टेशन ढूंढना आसान हो जाएगा. गूगल मैप्स में नया अपडेट किया जा रहा है, जिससे एप्लीकेशन पर अब ईवी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी भी दी जाएगी. इस फीचर को आने वाले समय में गूगल मैप्स पर अपडेट किया जाएगा.

ईवी चार्जिंग स्टेशनों को ढूंढना होगा आसान

देश में बढ़ रही इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड के साथ ही चार्जिंग स्टेशनों की संख्या भी बढ़ रही है. आज के समय में इलेक्ट्रिक कारों के लिए चार्जिंग स्टेशन को ढूंढना एक बड़ा टास्क है. इलेक्ट्रिक कार के मालिकों को चार्जिंग स्टेशन ढूंढने में कठिनाई का सामान करना पड़ता है. गूगल मैप्स में आने वाला अपडेट लोगों की इस परेशानी को कम कर सकता है. गूगल मैप्स के जरिए चार्जिंग स्टेशन को ढूंढना पेट्रोल पंप ढूंढने जितना ही आसान बन सकता है.

ईवी चार्जिंग स्टेशन की मिलेगी पूरी जानकारी

गूगल मैप्स का दावा है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से यूजर रिव्यू लेते हुए ईवी चार्जर की लोकेशन को मैप पर शो किया जाएगा. इस फीचर के जरिए गूगल मैप्स के बाकी यूजर को चार्जिंग स्टेशन का रास्ता बताया जाएगा. इस एप पर रास्ता बताने के साथ ही ईवी चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करने वाले शख्स से रिव्यू भी लिया जाएगा. इस रिव्यू में यूजर से चार्जिंग स्टेशन के बारे में और भी जानकारी इकट्ठा की जाएगी. चार्जिंग स्टेशन पर लगे चार्जिंग प्लग और चार्जिंग की कतार में लगने वाले समय के बारे में भी यूजर से रिव्यू मांगा जाएगा.

गूगल मैप्स शुरुआत में ये सुविधा गूगल बिल्ट-इन वाहनों के लिए देने जा रहा है और जैसे ही इन इलेक्ट्रिक वाहनों में बैटरी लेवल कम होता दिखाई देगा, वैसे ही ईवी चार्जिंग स्टेशन के बारे में जानकारी कार में डिस्प्ले पर आ जाएगी. सबसे पहले गूगल मैप ये सुविधा अमेरिका (US) में देने वाला है. इसके बाद भारत समेत दुनिया के बाकी देशों में भी ये फीचर आ सकता है.

ये भी पढ़ें

Mahindra Thar 5-Door: कम से कम तीन वेरिएंट में आ सकती है महिंद्रा थार 5-डोर, स्पाई तस्वीरों से हुई पुष्टि 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Thar OG का कौन सा Variant आपके लिए सही? जानें पूरा गणित
नई Thar OG का कौन सा Variant आपके लिए सही? जानें पूरा गणित
Bentley ने दिखाई पहली EV की झलक, Power और Range देख रह जाएंगे हैरान
Bentley ने दिखाई पहली EV की झलक, Power और Range देख रह जाएंगे हैरान
Honda QC3 या TVS iQube, 1.35 लाख रुपये में कौन ज्यादा पैसा वसूल?
Honda QC3 या TVS iQube, 1.35 लाख रुपये में कौन ज्यादा पैसा वसूल?
गलत जगह Car Park करना पड़ेगा भारी, जानें Challan का नियम
गलत जगह Car Park करना पड़ेगा भारी, जानें Challan का नियम

वीडियोज

Jagadhatri:🫨Rudra के जिंदा होने का सबूत जुटाएगी Jagadhatri! घर में पसरा मातम और खराब हुआ माहौल! #sbs
Bollywood News: ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर का पहला लुक आउट, किससे हुई तुलना? (24.09.26)
नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद में बढ़ीं ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें, महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
EC विवाद में बढ़ीं ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें, महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का निशाना, 'इन जोकरों को दूसरा...'
अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का निशाना, 'इन जोकरों को दूसरा...'
सत्ता विरोधी लहर भारतीय राजनीति का सच, BJP पर क्यों नहीं असर- राहुल के सवाल
सत्ता विरोधी लहर भारतीय राजनीति का सच, BJP पर क्यों नहीं असर- राहुल के सवाल
हेली मैथ्यूज ने 182 रनों की आतिशी पारी खेल रचा इतिहास, बन गया 'महारिकॉर्ड'
हेली मैथ्यूज ने 182 रनों की आतिशी पारी खेल रचा इतिहास, बन गया 'महारिकॉर्ड'
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
कैसे तय होते हैं चीनी के दाम, सरकार के हाथ में क्या-क्या?
कैसे तय होते हैं चीनी के दाम, सरकार के हाथ में क्या-क्या?
Embed widget