एक्सप्लोरर

Mahindra Thar 5-Door: कम से कम तीन वेरिएंट में आ सकती है महिंद्रा थार 5-डोर, स्पाई तस्वीरों से हुई पुष्टि 

थार 5-डोर को इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा, और यह XUV 3XO के बाद महिंद्रा का अगला बड़ा लॉन्च होगा. स्कॉर्पियो एन की तुलना में थार 5-डोर की कीमत थोड़ी ज्यादा होगी.

Mahindra Thar Armada: महिंद्रा की थार 5-डोर, जिसे थार आर्मडा कहा जा रहा है, को पिछले एक साल से देशभर में टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है और हाल ही में देखी गई तस्वीरों से पता चलता है कि इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है. 

महिंद्रा थार 5-डोर डिजाइन और इंटीरियर

स्पाई शॉट्स के ताजा सेट से पता चलता है कि थार 5-डोर में तीन अलग-अलग वेरिएंट होंगे, जिसमें एंट्री-लेवल वैरिएंट स्टील व्हील्स के साथ आएगा. 5-स्पोक अलॉय व्हील्स मिड-स्पेक वैरिएंट के लिए होंगे, जबकि हाई-एंड वैरिएंट 19-इंच मल्टी-स्पोक डायमंड-कट अलॉय व्हील्स से लैस होंगे, जिन्हें पहले ही स्पाई शॉट्स के जरिए देखा गया था.

अन्य स्टाइलिंग बिट्स में नई ग्रिल, नए डिज़ाइन किए गए बंपर, रियर वाइपर और थार 3-डोर पर रिमोट फ्यूल-फिलिंग कैप शामिल होंगे. टॉप वेरिएंट में चारों तरफ एलईडी लाइट्स होंगी और टेल-लैंप 3-डोर वर्जन के मुकाबले अलग होंगे.

महिंद्रा थार 5-डोर इंटीरियर हाइलाइट्स

नए स्पाई तस्वीरों में थार 5-डोर के केबिन की आंशिक झलक दिखाई दे रही है, लेकिन टॉप-एंड मॉडल पर बेज कलर की सीटें देखी जा सकती हैं. महिंद्रा, थार आर्मडा को अलग इंटीरियर थीम के साथ पेश करेगी, जबकि थार 3-डोर में ऑल-ब्लैक लेआउट स्टैंडर्ड है.

पुरानी स्पाई तस्वीरों से पता चला है कि एसयूवी में थोड़ा नया डिज़ाइन वाला डैशबोर्ड होगा, जिससे इसमें बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल किया जा सके, जिसे XUV400 से लिया जाएगा और यह अपकमिंग XUV300 फेसलिफ्ट में भी देखने को मिलेगा. थार 5-डोर में भी इसी साइज का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, फ्रंट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट, सनरूफ और रियर एसी वेंट के साथ-साथ अन्य कई फीचर्स मिलेंगे. 

 महिंद्रा थार 5-डोर पावरट्रेन 

थार 5-डोर में स्कॉर्पियो एन वाले 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल पावरट्रेन को समान पावर आउटपुट के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. यह लाइफस्टाइल एसयूवी 4WD और 2WD दोनों ऑप्शंस के साथ उपलब्ध होगी.

महिंद्रा थार 5-डोर लॉन्च और कीमत

थार 5-डोर को इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा, और यह XUV 3XO के बाद महिंद्रा का अगला बड़ा लॉन्च होगा. स्कॉर्पियो एन की तुलना में थार 5-डोर की कीमत थोड़ी ज्यादा होगी, जिसका मतलब है कि इसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग 15 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. महिंद्रा थार 5-डोर लॉन्च के बाद फोर्स गुरखा 5-डोर को टक्कर देगी जो बहुत जल्द लॉन्च होने वाली है.

यह भी पढ़ें -

किआ क्लैविस में मिलेगा सनरूफ और ADAS, इस साल के अंत तक होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget