एक्सप्लोरर

Ducati Multistrada V4: भारत में जल्द लॉन्‍च होगी डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी4 एस ग्रैंड टूर बाइक, ढेर सारे फीचर्स के साथ मिलेगी ज्यादा टूरिंग कैपेसिटी

नई V4 S GT को पावर देने के लिए एक 1,158cc का लिक्विड-कूल्ड V4 इंजन दिया गया है जो 167 bhp की पॉवर और 125 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Ducati Multistrada V4 S Grand Tour Launch in India: इस साल सितंबर में अपनी ग्लोबल लॉन्च के बाद डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी4 एस ग्रैंड टूर, जल्द ही भारतीय बाजार में लाने वाली है. इस इटालियन सुपरबाइक कंपनी ने भारत में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस प्रमुख एडवेंचर टूरर को लिस्ट किया है. यह डुकाटी की मल्टीस्ट्राडा वी4 रेंज में टॉप पर है, लेकिन इसमें उपलब्ध एक्सेसरीज के कारण इसमें बहुत ज्यादा टूरिंग कैपेसिटी है. 

कैसी है डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी4 एस ग्रैंड टूर?

वी4 एस की तुलना में, वी4 एस जीटी को बॉडीवर्क पर ग्रे, ब्लैक और रेड कलर के साथ एक नया लुक और एक नई पिलियन सीट मिलती है. हालांकि, डिज़ाइन और अन्य एलिमेंट्स रेगुलर मल्टीस्ट्राडा V4 मॉडल के समान है. जीटी मॉडल में कलर-कोडेड पैनियर्स साइड स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं. साथ ही सेंटर स्टैंड को भी स्टैंडर्ड फिटमेंट के रूप में दिया गया है. सेंटर स्टैंड से मोटरसाइकिल को लोड करना और उतारना भी काफी आसान है.

फीचर्स

इसमें स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर हैंड गार्ड और एक एडजस्टेबल ट्रांसपेरेंट वाइज़र दिया गया है. अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें 6.5 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, हीटेड सीटें, हीटेड ग्रिप्स, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, कॉर्नरिंग लाइट्स और एक चार्जिंग कम्पार्टमेंट भी दिए गए हैं. 

डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी4 एस ग्रैंड टूर पावरट्रेन 

नई V4 S GT को पावर देने के लिए एक 1,158cc का लिक्विड-कूल्ड V4 इंजन दिया गया है जो 167 bhp की पॉवर और 125 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह एक बाई डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है. इसमें परफॉर्मेंस के लिए कई राइडिंग मोड, पावर मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हील कंट्रोल और कॉर्नरिंग एबीएस जैसे इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी एसिस्ट सिस्टम दिया गया है. 

डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी4 एस जीटी हार्डवेयर 

मोटरसाइकिल के दोनों सिरों पर फुली एडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है, जिसमें फ्रंट में 50 मिमी का अपसाइड-डाउन फोर्क और रियर में एक मोनोशॉक है. ब्रेकिंग के लिए इसमें ड्यूल 330 मिमी फ्रंट डिस्क और पीछे एक 265 मिमी डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो ड्यूल चैनल एबीएस से लैस है. इस बाइक में 19-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर व्हील दिए गए हैं, जिसमें क्रमशः 120/70 फ्रंट और 170/60 रियर टायर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें :- जल्द बाजार में लॉन्च होने वाली है महिंद्रा थार 5-डोर, डिजाइन और फीचर्स की डिटेल्स आई सामने

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
गाड़ी का परमिट 5 साल बढ़ेगा? जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा
गाड़ी का परमिट 5 साल बढ़ेगा? जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget