एक्सप्लोरर

Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?

Renault Duster Hybrid की एंट्री ने स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड SUV सेगमेंट में मुकाबला बढ़ा दिया है. ऐसे में जानें Renault Duster Hybrid के फिचर्स Victoris, Grand Vitara और Hyryder से कितने अलग है.

स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड SUV खरीदने वालों के लिए भारतीय बाजार में अब एक नया विकल्प आ गया है. Renault ने नई Duster Hybrid को 16.99 लाख एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. यह कीमत इसे सीधे Maruti Suzuki Victoris, Grand Vitara और Toyota Urban Cruiser Hyryder जैसी हाइब्रिड SUVs के मुकाबले खड़ा करती है. Duster Hybrid की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ इसकी नई टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि कंपनी का 29 kmpl का दावा किया गया माइलेज भी है.

Duster Hybrid में ज्यादा क्षमता वाला पेट्रोल इंजन, बड़ी बैटरी और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स वाला हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है. यानी Renault ने नई Duster को ऐसी SUV के तौर पर तैयार किया है, जो बेहतर ईंधन के साथ-साथ परफॉर्मेंस पर भी जोर देती है. ऐसे में सवाल यह है कि कीमत, माइलेज और पावर के मामले में यह Maruti और Toyota की हाइब्रिड SUVs के सामने कितनी मजबूत है. आइए जानते हैं.

कीमत में कितना अंतर?

Renault Duster Hybrid की एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख से 19.49 लाख के बीच है. वहीं Maruti Victoris Strong Hybrid की शुरुआती कीमत करीब 16.43 लाख है. Maruti Grand Vitara Strong Hybrid 16.68 लाख से शुरू होती है, जबकि Toyota Urban Cruiser Hyryder Strong Hybrid की शुरुआती कीमत करीब 17.18 लाख है. इस हिसाब से शुरुआती कीमत में Victoris सबसे किफायती नजर आती है. Duster Hybrid उससे लगभग 56,000 महंगी है. हालांकि टॉप वेरिएंट पर कीमत बदल जाती है.

यह भी पढ़ें: Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV

माइलेज में Duster का पलड़ा भारी

माइलेज की बात करें तो Renault Duster Hybrid का दावा किया गया आंकड़ा 29 kmpl है. Maruti Victoris Hybrid करीब 28.65 kmpl, जबकि Grand Vitara और Hyryder Hybrid करीब 27.97 kmpl तक का दावा करते हैं. यानी Duster इन चारों में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUV बनती है. Renault ने Duster Hybrid में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर्स का सेटअप दिया है. सिस्टम का आउटपुट करीब 160 PS है. इसके मुकाबले Victoris, Grand Vitara और Hyryder के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड मॉडल 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ करीब 116 PS का आउटपुट देते हैं. वहीं Duster में 1.4 kWh की बैटरी दी गई है, जबकि दूसरी SUVs हाइब्रिड सेटअप में छोटी बैटरी का इस्तेमाल करते हैं. Renault का E-Tech सिस्टम शहर में कम स्पीड पर इलेक्ट्रिक मोटर के इस्तेमाल को बढ़ाता है और ब्रेकिंग के दौरान बैटरी को रिचार्ज भी करता है.

किसके लिए कौन सी SUV?

अगर आपको कम कीमत पर अच्छा माइलेज चाहिए, तो Maruti Victoris आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. वहीं Duster Hybrid उन लोगों के लिए ज्यादा दिलचस्प हो सकती है जो माइलेज के साथ ज्यादा पावर और नई हाइब्रिड तकनीक चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च
Advertisement

वीडियोज

Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama
Congress Ramlila Maidan Rally: 1 नवंबर को क्यों रैली- कांग्रेस की पॉलिटिकल जिद! | BJP | ABP News
Shastrarth: 'सलाम' और राम..27 में बनाएंगे काम ? | UP Elections 2027 | Romana Isar Khan | ABP News
Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget