एक्सप्लोरर

सेफ ड्राइव करिए नहीं तो मोटी रकम भरिए! अब गाड़ी का इंश्योरेंस और ढीली करेगा आपकी जेब, जानिए कैसे

Delhi LG Car Insurance Plan: वीके सक्सेना के मुताबिक, नए सिस्टम में स्पीडिंग और रेड लाइट जंप करने जैसे ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने पर हायर इंश्योरेंस प्रीमियम का सामना करना पड़ेगा.

Delhi LG Plan to Link Traffic Fines to Insurance: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गाड़ियों के इंश्योरेंस को लेकर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने बड़ा प्रस्ताव रखा है. एलजी वीके सक्सेना ने ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले वाहनों को इंश्योरेंस प्रीमियम से जोड़ने के लिए निर्मला सीतारमण को लेटर लिखा है. इस पहल का उद्देश्य यही है कि लापरवाह तरीके से की जाने वाली ड्राइविंग को रोका जा सके. 

एलजी ने निर्मला सीतारमण को लिखा लेटर

एलजी वीके सक्सेना ने अपने लेटर में एक स्तरीय बीमा प्रीमियम प्रणाली की सिफारिश की है जो सीधे तौर पर कार ड्राइव करने वाले शख्स पर प्रभाव डालने वाली है. इस सिस्टम के तहत, स्पीडिंग और रेड लाइट जंप करने जैसे ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने पर हायर इंश्योरेंस प्रीमियम का सामना करना पड़ेगा. वीके सक्सेना के मुताबिक, यह सिस्टम सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियों और जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए काफी प्रभावी साबित होने वाला है. 

अमेरिका और यूरोपियन देशों में है ये अप्रोच

इसके साथ ही एलजी ने ये भी बताया कि इस सिस्टम के इंप्लीमेंट होने से न सिर्फ लापरवाही खत्म होगी बल्कि इंश्योरर्स पर भी फाइनेंशियल बोझ कम हो जाएगा. वीके सक्सेना के मुताबिक, ये अप्रोच अमेरिका और यूरोपियन देशों में भी प्रैक्टिस की जाती है, जिसका उद्देश्य रिस्पोंसिबल ड्राइविंग बिहेवियर और एक्सीडेंट्स को कम करना है. इतना ही नहीं इस अप्रोच के चलते ही कई जिंदगियां भी बचाई जा सकती है. 

वीके सक्सेना की ओर से निर्मला सीतारमण को लिखे लेटर में कुछ आंकड़े भी शेयर किए गए हैं. यह आंकड़े स्पीडिंग और रेड लाइट जंप करने की वजह से हुए गंभीर हादसों के हैं. साल 2022 में भारत में 4 लाख 37 हजार सड़क हादसे  दर्ज किए गए. इनमें से 70 फीसदी हादसे तेज स्पीड से चलाई गई कार की वजह से हुए. 

यह भी पढ़ें:-

फ्लिपकार्ट सेल पर होगी बल्ले-बल्ले! इन कंपनियों की बाइक और स्कूटर पर मिलेगा धमाकेदार डिस्काउंट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget