एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोविड-19 के खतरे को देखते हुए Volkswagen T-Roc ऑनलाइन होगी लॉन्च

Volkswagen T-Roc एक पेट्रोल इंजन वाली ऑटोमैटिक एसयूवी होगी. 1.5-लीटर टीएसआई ईवीओ इंजन के साथ 147 वीएचपी की पावर और 240 एनएम का पीक टॉर्क मिलेगा.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए Volkswagen ने अपनी अपकमिंग एसयूवी टी-रॉक को ऑनलाइन ही लॉन्च करेगी. कंपनी प्रबंधन ने 18 मार्च को होने वाले एसयूवी लॉन्चिंग के प्रोग्राम को टाल दिया है. सरकार ने भी बड़े पैमाने पर होने वाली सभाओं से लोगों को दूर रहने की सलाह दी है. इसलिए कंपनी ने लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए एसयूवी को ऑनलाइन लॉन्च करने का फैसला किया है. बता दें कि सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे नियंत्रित करने वाले कई कदम उठाए हैं. सरकार ने सभी विदेशी यात्रियों के वीजा को 15 अप्रैल तक सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा कॉर्पोरेट संगठनों के कर्मचारियों की यात्रा पर भी अस्थाई रूप से रोक लगा दी है.

कोरोना वायरस के कुल 72 मामलों की पुष्टि

अभी तक देश में कोरोना वायरस के कुल 75 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस सप्ताह कोरोना वायरस के प्रकोप को वैश्विक महामारी घोषित किया है. गौरतलब है कि अपकमिंग एसयूवी टी-रॉक की बुकिंग देश में पहले से ओपन है. इस कार को लेकर ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. कंपनी ने टी-रॉक को 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया था.

टी-रॉक की अधिकतम स्पीड 205 किमी प्रति घंटा

कंपनी ने इसकी आर लाइन वेरिंयट को एक्सपो में पेश किया था. टी-रॉक एक पेट्रोल इंजन वाली ऑटोमैटिक एसयूवी होगी. जिसमें 1.5-लीटर टीएसआई ईवीओ इंजन के साथ 147 वीएचपी की पावर और 240 एनएम का पीक टॉर्क मिलेगा. टी-रॉक की अधिकतम स्पीड 205 किमी प्रति घंटे की है. यह 8.4 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है. इसके अलावा इस एसयूवी में ऑल-एलईडी लाइटिंग, वर्चुअल कॉकपिट के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. Volkswagen T-Roc जीप कंपास, एमजी हेक्टर, किआ सेल्टोस को जबरदस्त टक्कर देगी. इसकी कीमत 18 से 20 लाख रुपए रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: 

Toyota भारत में बंद करने जा रही है अपनी इस कार का प्रोडक्शन

महज 1.85 लाख रुपये देकर ले जाएं Mahindra Scorpio, ऑफर कुछ ही समय के लिए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलाने में कैसी है टर्बो पेट्रोल इंजन वाली Brezza Facelift?
चलाने में कैसी है टर्बो पेट्रोल इंजन वाली Brezza Facelift?
पहले से ज्यादा SUV जैसे दमदार लुक के साथ आ रही Hycross Facelift
पहले से ज्यादा SUV जैसे दमदार लुक के साथ आ रही Hycross Facelift
बनेंगे 10,389 KM हाईवे, ऑटो सेक्टर पर क्या पड़ेगा इसका असर?
बनेंगे 10,389 KM हाईवे, ऑटो सेक्टर पर क्या पड़ेगा इसका असर?
नए अवतार में आ रही Toyota Hilux पिकअप, जानिए कितनी बदल जाएगी?
नए अवतार में आ रही Toyota Hilux पिकअप, जानिए कितनी बदल जाएगी?

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget