एक्सप्लोरर

सही साबित हुआ AI से नौकरी जाने का डर! यहां बिना आदमियों के सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियां

Driverless Cars in China: चीन में 19 शहर ऐसे हैं, जहां रोबोटैक्सी और रोबोबस टेस्टिंग चल रही है. इनमें से 7 शहरों ने टेस्ट अप्रूव भी कर लिया है, जिनका जिम्मा 5 इंडस्ट्री लीडर्स ने उठाया है.

China Robotaxis: आज का दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर है. अब इस मॉर्डन टेक्नोलॉजी से हर कोई वाकिफ हो चुका है. आए दिन हम ये सुनते रहते हैं कि एआई लोगों की नौकरियां खा जाएगा. किसी को लगता है कि AI हमारे लिए वरदान साबित होगा तो किसी को ये डर है कि ये हमारी नौकरी खा लेगा. ऐसा ही डर अब चीन के ड्राइवर्स को भी सता रहा है. 

दरअसल, चीन तेजी से ग्रीन लाइट ट्रायल्स की तरफ बढ़ रहा है. इसका मतलब यह है कि यहां कम से कम 19 शहर ऐसे हैं, जहां रोबोटैक्सी और रोबोबस टेस्टिंग चल रही है. इनमें से 7 शहरों ने टेस्ट अप्रूव भी कर लिया है, जिनका जिम्मा 5 इंडस्ट्री लीडर्स ने उठाया है. इनमें Apollo Go, Pony.ai, WeRide, AutoX और SAIC Motor के नाम शामिल हैं. 

चीन के ड्राइवर्स को क्यों सता रहा नौकरी का डर?

ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, चीन में 70 लाख राइड हेलिंग ड्राइवर्स हैं. इनमें से एक वुहान के रहने वाले 36 साल के ड्राइवर Liu Yi का कहना है कि मैंने पार्ट टाइम के लिए ड्राइविंग शुरू की थी क्योंकि मेरा दूसरा काम धीमा पड़ गया था. अब ड्राइविंग के काम का भविष्य मुझे संकट में लग रहा है.

इसके साथ ही Liu Yi ने उस दिन के बारे में भी बात की जब वो अपनी कार के पास खड़े होकर ये देखेंगे कि लोग उसके बजाय बिना ड्राइवर वाली टैक्सी बुक कर रहे हैं. 

इकोनॉमिस्ट और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का इसको लेकर यह कहना है कि राइड-हेलिंग और टैक्सी ड्राइवर्स दुनियाभर में पहले ऐसे वर्कर्स में से हैं, जिनकी नौकरियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से प्रभावित हों रही हैं, क्योंकि हजारों रोबोटैक्सियां ​​चीनी सड़कों पर आ गई हैं. 

रोबोटैक्सी लाने को लेकर तेजी से हो रहा काम

इंडस्ट्री लीडर Apollo Go के मुताबिक, हमारी योजना साल के अंत तक वुहान में 1,000 रोबोटैक्सी तैनात करने और 2030 तक 100 शहरों में संचालित करने की है. जापान की टोयोटा मोटर की ओर से समर्थित Pony.ai की बात करें तो ये 300 रोबोटैक्सी संचालित करती है और 2026 तक 1 हजार और रोबोटैक्सी चलाने की योजना बना रही है.

ई-कॉमर्स लीडर अलीबाबा ग्रुप की ओर से समर्थित AutoX, बीजिंग और शंघाई समेत कई शहरों में काम करता है. इसके अलावा SAIC 2021 के अंत से रोबोटैक्सी का संचालन कर रहा है.

बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर ऑगस्टिन वेगशाइडर का कहना है कि, हम चीन में तेजी से बदलाव होते हुए देख रहे हैं. अब रोबोटैक्सी को परमिट मिलने की गति तेज हो रही है. 

यह भी पढ़ें:-

Curvv vs Creta: टॉप सेलिंग कार हुंडई क्रेटा या नई नवेली टाटा कर्व, दोनों गाड़ियों में कौन है बेस्ट? 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget