एक्सप्लोरर

Curvv vs Creta: टॉप सेलिंग कार हुंडई क्रेटा या नई नवेली टाटा कर्व, दोनों गाड़ियों में कौन है बेस्ट?

Tata Curvv VS Hyundai Creta: हुंडई क्रेटा इस समय बाजार की टॉप सेलिंग कार में से एक है. इस गाड़ी को टक्कर देने अब टाटा की नई कार आने वाली है. दोनों कार के फीचर्स में काफी अंतर देखने को मिलने वाला है.

Creta VS Curvv: टाटा कर्व की लॉन्चिंग को लेकर ऑटो सेक्टर में काफी बज बना हुआ था. इस कार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा बेस्ट सेलिंग कार में से एक है. वहीं टाटा कर्व की तुलना हुंडई क्रेटा से हो रही है. चलिए जानते हैं कि टाटा कर्व के फीचर्स हुंडई क्रेटा से कितने अलग हैं.

टेक्नोलॉजी फीचर्स

टाटा कर्व में 12.3-इंच की टचस्क्रीन और 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया गया है. जबकि हुंडई क्रेटा में डुअल 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक 10.25-इंच की ही टचस्क्रीन लगी है. इन दोनों ही गाड़ियों का कार टेक्नोलॉजी के साथ कनेक्ट किया गया है और इसके साथ ही लेवल 2 ADAS का फीचर भी शामिल है. क्रेटा और कर्व में वायरलेस चार्जिंग के साथ में पावर्ड हैंडब्रेक भी लगे हैं.  हुंडई क्रेटा में म्यूजिक के लिए एक इनबिल्ट एप भी दिया गया है.

कौन देती  है ज्यादा कंफर्ट?

कर्व में ड्राइवर के कंफर्ट के लिए पावर्ड सीट और डुअल वेंटिलेटेड सीट दी गई है. जबकि क्रेटा में ड्राइवर के साथ ही पैसेंजर के लिए पावर्ड सीट्स और वेंटिलेटेड सीट्स दोनों शामिल हैं. क्रेटा में डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर दिया गया है जबकि कर्व में क्लाइमेट कंट्रोल लगा है. इन दोनों SUVs में ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग के लिए 360-डिग्री कैमरा लगाया गया है. दोनों गाड़ियों में पैनोरेमिक सनरूफ  का फीचर भी दिया गया है.

इंजन में कौन दमदार?

हुंडई क्रेटा दो पेट्रोल और एक डीजल पावरट्रेन के साथ आती है, जिसमें सभी में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. इसके टर्बो-पेट्रोल में DCT ऑटोमेटिक लगाया गया है. इसके अलावा डीजल के साथ में टॉर्क कनवर्टर का इस्तेमाल किया गया है.

वहीं टाटा कर्व के पावरट्रेन की बात करें, तो ये कार तीन इंजन ऑप्शन के साथ आई है. इस कार के बेस वेरिएंट में नेक्सन की तरह 1.2-लीटर टर्बो इंजन लगा है. इसके साथ ही नया टर्बो-पेट्रोल का ऑप्शन भी शामिल है. इस कार में डीजल इंजन भी लगा है और इन सभी इंजन को DCA डुअल क्लच ऑटोमेटिक के साथ जोड़ा गया है.

कीमत में होगा कितना अंतर?

टाटा कर्व के ICE वेरिएंट्स की कीमत के बारे में  अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि इस कार की कीमत 10.9 लाख रुपये से शुरू होकर करीब 20 लाख रुपये तक जाएगी. वहीं हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम प्राइस 11 लाख रुपये से शुरू होकर 20.5 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

सिद्धार्थ शुक्ला की याद में फैन ने खरीदी एक्टर जैसी कार, गाड़ी नंबर भी सेम, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget