एक्सप्लोरर

Cars with Dash Cam: डैशकैम के साथ आती हैं ये 5 सबसे किफायती कारें, देखिए पूरी लिस्ट 

त्योहारी सीज़न के साथ, स्कोडा ने स्लाविया का एम्बिशन प्लस वेरिएंट लॉन्च किया है. यह नया ट्रिम केवल 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक के साथ आता है.

Trending Car Safety Feature: समय के साथ साथ ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में नई सुविधाओं और तकनीक का लगातार विस्तार देखने को मिल रहा है. लेकिन जब सुरक्षा की बात आती है तो कुछ नई सुविधाएँ बहुत महत्वपूर्ण हो गई हैं, जैसे कि आपके वाहन में तोड़फोड़ करने वालों की रिकॉर्डिंग करना या बीमा धोखाधड़ी को रोकने में आपकी मदद करना, इसके लिए इस समय डैशबोर्ड कैमरे का फीचर बहुत लोकप्रिय हो रहा है.

रेनॉल्ट ट्राइबर अर्बन नाइट

रेनॉल्ट ट्राइबर एक पॉकेट-फ्रेंडली 7-सीटर वाहन है. ट्राइबर को 4-स्टार ग्लोबल एनसीएपी सुरक्षा रेटिंग भी हासिल हासिल हुई है. डैश कैम के अलावा इसमें 9.6 इंच का स्मार्ट इंटरनल रियरव्यू मिरर सहित अन्य कई फीचर्स मिलते हैं. इस कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्टेप एएमटी ट्रांसमिशन के साथ एक 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो 6,250rpm पर 71bhp पॉवर और 3,500rpm पर 96Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी कीमत एमटी के लिए 8.38 लाख रुपये और एएमटी के लिए 8.90 लाख रुपये है.

रेनॉल्ट काइगर अर्बन नाइट

रेनॉल्ट ने Kiger का भी अर्बन नाइट एडिशन लॉन्च किया है, और ट्राइबर की तरह, काइगर की भी 300 यूनिट्स ही उपलब्ध हैं. इसमें 9.6 इंच का स्मार्ट मिरर मॉनिटर मिलता है जो डैशबोर्ड कैमरे के रूप में भी काम करता है. इसके अलावा इसमें इस फीचर के अलावा, यह नए केबिन एम्बिएंट लाइट, स्कफ प्लेट, पुडल लैंप, सिल्वर स्किप प्लेट्स और डोर पैनल पर सिल्वर इंसर्ट के साथ आती है. इसमें एक 1-लीटर टर्बो और एक 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. इसकी कीमत 8.95 लाख रुपये से 11.15 लाख रुपये के बीच है.

हुंडई एक्सटर

हुंडई एक्सटर भी एक डैशबोर्ड कैम से लैस है जिसमें सड़क के लिए एक लेंस है और ड्राइवर और यात्रियों के सामने केबिन के लिए एक और लेंस है. वेन्यू एन-लाइन के बाद एक्सटर हुंडई लाइनअप में इस फीचर के साथ आने वाला दूसरा वाहन है. टॉप-ऑफ़-द-लाइन एक्सटर एसएक्स (ओ) कनेक्ट इस तकनीक के साथ उपलब्ध है. एक्सटर में एक 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसकी कीमत 9.32 लाख रुपये से 10.10 लाख रुपये के बीच है.

हुंडई वेन्यू

वेन्यू एन-लाइन डैशबोर्ड कैमरा के साथ आने वाला हुंडई का पहला वाहन था और अब हाल ही में स्पेशल नाइट एडिशन भी इस फीचर से लैस है. नाइट रेंज 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1-लीटर टर्बो दोनों के साथ उपलब्ध है. नाइट रेंज इंजन विकल्पों के आधार पर तीन ट्रिम्स - एस (ओ), एसएक्स और एसएक्स (ओ) में डैश कैमरा के साथ आता है. जबकि एन-लाइन में केवल एन6 ट्रिम में यह फीचर मिलता है.

स्कोडा स्लाविया

त्योहारी सीज़न के साथ, स्कोडा ने स्लाविया का एम्बिशन प्लस वेरिएंट लॉन्च किया है. यह नया ट्रिम केवल 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक के साथ आता है. एम्बिशन प्लस में डैशबोर्ड कैमरा और क्रोम किट सहित कई नए फीचर्स दिए गए हैं. इसकी एक्स शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से 13.79 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें :- बीएमडब्ल्यू iX1 या वॉल्वो एक्ससी 40 रिचार्ज, जानें कौन सी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV खरीदना होगा बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget