एक्सप्लोरर

Cars Under 10 Lakh: टाटा पंच से लेकर Kia Sonet तक, सनरूफ और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती हैं ये कारें

Cars Under 10 Lakh Rupees: भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये से कम कीमत में कई ऐसी कारें आती हैं, जिनमें सनरूफ के साथ-साथ बेहतर सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं. आइए डिटेल्स जानते हैं.

Cars Under 10 Lakh Rupees: भारत में कार खरीदार अब सिर्फ माइलेज और कीमत नहीं देखते बल्कि फीचर्स, लुक और सेफ्टी भी अहम हो गई है. खासकर भारतीय बाजार में सनरूफ वाली कारों की डिमांड बढ़ गई है. चाहे आप पहली कार खरीद रहे हों या अपग्रेड कर रहे हों. अगर बजट 10 लाख रुपये तक का है तो अब आपको प्रीमियम लुक्स और हाई-टेक फीचर्स वाली कारें आसानी से मिल सकती हैं.

भारतीय बाजार में टाटा, किया, महिंद्रा जैसी कंपनियां10 लाख रुपये के बजट में शानदार ऑप्शन ऑफर कर रही हैं. आइए उन 5 कारों के बारे में जानते हैं, जो न केवल आपके बजट में फिट हो जाएंगी बल्कि फीचर्स से भी भरपूर हैं.

Tata Punch

टाटा पंच की सनरूफ वेरिएंट की शुरुआती कीमत 7.72 लाख रुपये है और इसका माइलेज 16.5 से 17.5 किलोमीटर प्रति लीटर के बीच है. यह कार उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बजट में स्टाइल और सेफ्टी दोनों चाहते हैं. इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है.

Hyundai Exter

हुंडई एस्टर की सनरूफ वेरिएंट की कीमत 7.93 लाख रुपये से शुरू होती है और माइलेज 19.2 किलोमीटर प्रति लीटर तक देती है, जो इस रेंज में काफी बेस्ट है. यह SUV टेक्नोलॉजी और स्टाइल दोनों में लाजवाब है. इसमें वॉइस एनेबल इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलता है. इसके अलावा, मल्टीपल ड्राइव मोड्स जैसे फीचर्स हैं. 

Kia Sonet

किआ सोनेट का सनरूफ वेरिएंट 8.40 लाख रुपये में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत 8.00 लाख रुपये है. यह SUV अपने बोल्ड और स्पोर्टी डिजाइन के लिए जानी जाती है. इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 26.04 सेमी का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और लेवल 1 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो इसे औरों से अलग बनाती हैं.

Tata Nexon

टाटा नेक्सन की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये है और यह अपने फियरलेस वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ के साथ आती है. यह SUV भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक मानी जाती है, जिसकी फाइव-स्टार सेफ्टी रेटिंग है. इसके अलावा, इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड ग्लवबॉक्स, रियर AC वेंट्स और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

Mahindra XUV300 

महिंद्रा XUV300 की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये है. इसका टॉप वेरिएंट इलेक्ट्रिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसी प्रीमियम सुविधाओं से लैस है. इस SUV में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, शानदार इंटीरियर और स्मूद राइड क्वालिटी मिलती है, जो इसे लंबी यात्राओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है.

यह भी पढ़ें:-

बिक्री के मामले में Hyundai Creta का कोई तोड़ नहीं! भारत की मोस्ट-सेलिंग SUV बनी क्रेटा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget