एक्सप्लोरर

Honda WR-V: खरीदने जा रहे हैं यूज्ड होंडा बीआर-वी, तो कुछ फायदों के साथ इन बातों से करना पड़ेगा समझौता

Honda ने BR-V पेट्रोल और डीजल दोनों ही प्रकार के इंजन के विकल्प में बाजार में उतारा था. होंडा बीआर-वी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक 7-सीटर विकल्प के साथ आने वाली पहली कार थी.

Used Cars: जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा मोटर्स (Honda Motors) ने 2016 में अपनी क्रॉसओवर SUV बीआर-वी (BR-V) को भारतीय बाजार में उतारा था. इस कार ने भारत में मोबिलियो एमपीवी (Mobilio MPV) के स्थान लिया था. शुरुआत में इस कार को लोगों ने खूब पसंद किया था लेकिन धीरे-धीरे इसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की जाने लगी और आखिरकार होंडा को 2020 में अपनी इस एसयूवी को भारत में बंद करना पड़ा था. हालांकि यह एक बहुत अच्छी फैमिली कार मानी जाती थी.

यदि आपको यह कार बहुत पसंद है तो आप इसे यूज्ड कार मार्केट से आसानी से खरीद सकते हैं क्योंकि पुरानी कारों के बाजार में यह गाड़ी बहुत अधिक संख्या में देखने को मिल जाती है. लेकिन पुरानी होंडा बीआर-वी क्रॉसओवर एसयूवी  खरीदने के पहले कुछ बातों को भी जानना बहुत जरूरी है. इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं इस कार को खरीदने के कुछ फायदे और कुछ नुकसान के बारे में, ये महत्वपूर्ण बातें कार एंड बाइक वेबसाइट द्वारा बताई गई हैं.  

यूज्ड BR-V खरीदने के नुकसान

इसका पेट्रोल इंजन काफी आवाज करता है और इसका NVH लेवल भी कुछ खास अच्छा नहीं है. साथ ही इसका i-VTEC पेट्रोल इंजन भी बहुत दमदार नहीं है. इस कार में बहुत साधारण से फीचर मिलते हैं. इसके पुराने वाले मॉडल में तो तो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम तक नहीं मिलता है. अगर आप एक आरामदायक गाड़ी की तलाश में हैं तो इसको खरीदने का विचार छोड़ सकते हैं. भले ही Honda BR-V के अंदर बहुत जगह मिलती है, लेकिन इसके इंटीरियर को जैसे मैटेरियल से बनाया गया है उसकी क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं है, खासकर इसके प्लास्टिक के हिस्से कुछ खास अच्छे नहीं हैं.

यूज्ड BR-V खरीदने के फायदे

Honda ने BR-V पेट्रोल और डीजल दोनों ही प्रकार के इंजन के विकल्प में बाजार में उतारा था. जिसमें पेट्रोल वैरिएंट में एक 1.5L i-VTEC और डीजल वेरिएंट के लिए एक 1.5L i-DTEC इंजन मिलता है. इस कार को मैनुअल वैरिएंट में खरीदा जा सकता है, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए यह पेट्रोल में उपलब्ध है. होंडा की इस SUV को एशियन न्यू कार असेसमेंट क्रैश टेस्ट (NCAP) से 5-स्टार की सुरक्षा रेटिंग प्राप्त है. जो इसके सुरक्षित होने का प्रमाण है. होंडा बीआर-वी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक 7-सीटर विकल्प के साथ आने वाली पहली कार थी. थर्ड रो में भी ठीकठाक लेगरूम देखने को मिल जाता है.

यह भी पढ़ें:-

Kia EV9: जल्द ही भारत में आने वाली है किआ की नई इलेक्ट्रिक लग्जरी एसयूवी ईवी9, 500 किलोमीटर से ज्यादा होगी रेंज

Creta Facelift: नए अवतार में आ रही है क्रेटा, मिलेंगे ढेर सारे नए आधुनिक फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget